search

छह फीट गहरी खाई में गिरी मैक्स पिकअप, एक की मौत और चार घायल; अमरोहा में कोहरे के कारण हादसा

cy520520 2026-1-18 09:27:10 views 1130
  



जागरण संवाददाता, हसनपुर। हरियाणा से मजदूरी कर घर लौट रहे मजदूरों से भरी मैक्स पिकअप गंगा तटबंध पर कोहरे में पलट गई। जिसमें चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई और चार मजदूर घायल हुए हैं। चंदौसी थाना क्षेत्र के गांव बसोनी निवासी मजदूर हरियाणा के झज्जर में मजदूरी करते हैं। रविवार सुबह मजदूर मैक्स पिकअप में सवार होकर अपने गांव जा रहे थे।
चंदौसी के मजदूरों की मैक्स पिकअप गंगा तटबंध पर पलटी, चालक की मृत्यु

गाड़ी में 22 मजदूर सवार थे। 32 वर्षीय प्रेमपाल गाड़ी को चला रहे थे। यहां गंगा तटबंध पर आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव मरोरा में आश्रम के पास घने कोहरे में मैक्स करीब छह फिट गहरी खाई पलट गई। जिसमें चालक प्रेमपाल की मृत्यु हो गई। जबकि, विद्याराम, श्यौराज, धर्मवीर, ठाकुरदास घायल हो गए।
चार मजदूर गंभीर रूप से हुए घायल, ग्रामीणों ने एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल भेजे

हादसे की सूचना मिलते ही गांव के लोग मदद के लिए मौके पर पहुंच गए उन्होंने घायलों को एंबुलेंस बुलाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहरा भिजवाया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।

आदमपुर के प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि चंदौसी के मजदूरों की मैक्स गंगा तटबंध पर पलट गई है, चालक की मृत्यु हुई है। घायल मजदूरों को रहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164195