search

रूपनगर सबसे गर्म तो अमृतसर रहा सबसे ठंडा, अब अगले 4 दिन तक घनी धुंध बढ़ाएगी मुसीबत; पंजाब में मौसम का लुका-छिपी जारी

LHC0088 2026-1-18 07:57:21 views 628
  

पंजाब में चार दिन घनी धुंध का येलो अलर्ट जारी, तापमान में उतार-चढ़ाव। सांकेतिक तस्वीर



जागरण संवाददाता, लुधियाना। पंजाब के कुछ हिस्सों में आगामी चार दिनों तक घनी धुंध की संभावना है मौसम को लेकर 21 जनवरी तक येलो अलर्ट जारी किया गया है। इससे पहले शनिवार पंजाब के विभिन्न जिलों में जहां सुबह के समय तो धुंध रही। वहीं, दिन में धूप भी निकली।

इस दिन ठंड से दिन में कुछ राहत जरूर रही। जिला रूपनगर में दिन का तापमान सबसे अधिक 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद मानसा का तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस, जिला लुधियाना में दिन का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस, जिला फरीदकोट और होशियारपुर का तापमान क्रमश 21.4 डिग्री सेल्सियस, पठानकोट का तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस, पटियाल का तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

वहीं, अमृतसर का न्यूनतम तापमान सबसे कम 4.4 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा और गुरदासपुर का तापमान क्रमश 5 डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट का 5.5 डिग्री सेल्सियस, एसबीएस नगर का 5.7 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना का तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

चौबीस घंटे में राज्य का औसतन तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है जोकि सामान्य के नजदीक रहा है। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के पूर्वानुमान अनुसार 21 जनवरी तक मौसम का येलो अलर्ट जारी रहेगा। इसमें राज्य के कुछ कुछ हिस्सों में घनी धुंध पड़ने की संभावना है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166584