search

हरियाणा में लगातार बदल रहा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ फिर एक्टिव; बूंदाबांदी की संभावना

LHC0088 2026-1-18 07:57:13 views 1246
  

दिन-रात के तापमान में उछाल, सुबह कोहरे से परेशान। सांकेतिक तस्वीर



जागरण संवाददाता, हिसार। मौसम लगातार बदल रहा है। पहाड़ों में हुई बर्फबारी के बाद ठंडी हवाएं चल रही है। इससे रात के तापमान अभी गिरावट है, मगर दिन के समय धूप खिलने से अधिकतम तापमान 22 डिग्री तक पहुंच गया है।

पिछले दो दिन की अपेक्षा शनिवार को रात का तापमान ऊपर चढ़ा और तीन से चार डिग्री तक उछाल आया। वहीं आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने और कोहरा छाए रहने की संभावना व्यक्त की गई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार रात के समय नारनौल का तापमान कम रहा। वहां का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री दर्ज किया गया। इसी प्रकार गुरुग्राम का रात का तापमान 3.8 डिग्री तो अधिकतम तापमान बढ़ कर 22.8 डिग्री तक पहुंच गया।

प्रदेश में कई जिलों का अधिकतम तापमान 12 डिग्री के आसपास पहुंच गया था। इससे दिन के समय भी ठंड बढ़ी थी। मौसम विज्ञानियों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166584