search

बिहार समारोह में योगी सरकार का प्रतिनिधित्व करेंगे रवि किशन, 24 जनवरी को होना है कार्यक्रम

LHC0088 2026-1-18 05:27:30 views 869
  



जागरण संवाददाता, गोरखपुर। उत्तर प्रदेश दिवस-2026 के अवसर पर योगी आदित्यनाथ सरकार की ओर से देश के प्रत्येक राज्य एवं केंद्रशासित प्रदेश में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में बिहार की राजधानी पटना में 24 जनवरी को आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम में गोरखपुर से सांसद एवं प्रसिद्ध अभिनेता रवि किशन शुक्ला राज्य सरकार के प्रतिनिधि के रूप में सम्मिलित होंगे।

राज्य सरकार ने उप मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, विधान परिषद सदस्यों एवं आयोगों के उपाध्यक्षों को विभिन्न राज्यों में प्रतिनिधित्व के लिए नामित किया है।

सांसद रवि किशन ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि गोरखपुर का सांसद होने के नाते बिहार की धरती से उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा को साझा करना उनके लिए गर्व का विषय है।

निवेश, रोजगार, स्टार्टअप, एक्सप्रेसवे, मेडिकल शिक्षा, डिजिटल गवर्नेंस और सामाजिक कल्याण योजनाओं में प्रदेश ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।

उत्तर प्रदेश दिवस-2026 के तहत आयोजित कार्यक्रमों में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, नाट्य मंचन, संगीत-नृत्य तथा ओडीओपी उत्पादों की प्रदर्शनी शामिल होगी।

साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान और विश्वकर्मा श्रम सम्मान प्रदान किया जाएगा। रवि किशन ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह आयोजन उत्तर प्रदेश और बिहार के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक संबंधों को और सशक्त करेगा।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166581