search

दहेज विवाद में समस्तीपुर के जज की पत्नी को गोड्डा में अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर स्थिति में भागलपुर रेफर

LHC0088 2026-1-18 05:27:21 views 628
  

गोड्डा सदर अस्पताल में जख्मी वंदना साह का चल रहा इलाज।  



जागरण संवाददाता, गोड्डा। बिहार के समस्तीपुर में पदस्थापित न्यायिक दंडाधिकारी संतोष कुमार साह की पत्नी 35 वर्षीय वंदना साह को गोली मार दी गई। आरोप है कि हमलावरों में न्यायिक दंडाधिकारी का भाई गुड्डू साह और प्रमोद कुमार साह शामिल हैं। दोनों बाइक पर सवार थे और सामने से वंदना साह पर फायरिंग की।

घटना शनिवार की है। वंदना साह गोड्डा कोर्ट में गवाही देकर अपने मायके हनवारा थाना क्षेत्र के परसा गांव लौट रही थीं। उनके साथ भाई बालकृष्ण साह भी बाइक पर सवार थे। इसी दौरान पथरगामा के गांधीग्राम फ्लाईओवर के पास हमलावरों ने उन पर दो गोलियां चला दीं। एक गोली ठुड्डी में लगी, जबकि दूसरी गोली पीठ में जा फंसी।
एक गोली निकालने के बाद भागलपुर रेफर

घायल अवस्था में वंदना को पहले पथरगामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गोड्डा सदर अस्पताल रेफर किया गया। सदर अस्पताल में देर शाम शरीर से एक गोली निकाल ली गई, जबकि दूसरी गोली पीठ में फंसी रहने के कारण बेहतर इलाज के लिए उन्हें मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया गया।
शादी के बाद जज बने बालकृष्ण साह

वंदना के भाई बालकृष्ण साह ने बताया कि वर्ष 2019 में उनकी बहन की शादी कहलगांव निवासी संतोष कुमार साह से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही संतोष कुमार साह की नियुक्ति न्यायिक दंडाधिकारी के पद पर हो गई।
वंदना पर 2021 में भी हुआ था जानलेवा हमला

इसके बाद से दहेज को लेकर वंदना को लगातार प्रताड़ित किया जाने लगा। वर्ष 2021 में कोरोना काल के दौरान भी उनकी बहन की हत्या का प्रयास किया गया था। पति से विवाद के कारण गोड्डा कोर्ट में मामला चल रहा है। शनिवार को गवाही देकर लौटने के दौरान गांधीग्राम के पास गुड्डू साह और प्रमोद कुमार साह ने गोली चलाई। बताया गया कि उनके साथ दो अन्य अपराधी भी थे।
जज के भाई के सामने पत्नी को मारी गई गोली

इधर, वंदना साह ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि उनके पति के भाई ने सामने से गोली मारी। उन्होंने बताया कि पति से विवाद चल रहा है, जिसका केस वह न्यायालय में लड़ रही हैं। गवाही देकर मायके लौटते समय बाइक सवार हमलावरों ने उन पर दो गोलियां चला दीं, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ीं।

घटना के बाद गोड्डा और पथरगामा थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची। एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी ने वंदना साह का बयान दर्ज किया। इस दौरान नगर थाना प्रभारी दिनेश महली, पथरगामा थाना प्रभारी शिवदयाल सिंह, मोतिया ओपी प्रभारी मुकेश रावत सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166581