search

Delhi Fire: बैंक्वेट हॉल के अस्थाई पंडाल में लगी आग, बड़ा हादसा टला; दमकल की 10 गाड़ियों ने पाया काबू

Chikheang 2026-1-18 05:27:20 views 761
  

वेस्ट इन्क्लेव स्थित बैंक्वेट हाल के अस्थाई पंडाल में शनिवार शाम अचानक आग लग गई।



संवाद सहयोगी, बाहरी दिल्ली। बाहरी जिले के डीसीपी कार्यालय के पास वेस्ट इन्क्लेव स्थित बैंक्वेट हाल के अस्थाई पंडाल में शनिवार शाम अचानक आग लग गई। फाइबर व लकड़ी से अस्थाई पंडाल जल गया।

गनीमत रही कि हादसे के समय बैंक्वेट हाल में कोई कार्यक्रम नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। दमकल की 10 गाड़ियों की मदद से लगभग एक घंटे में आग को नियंत्रित किया जा सका। आग लगने के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाए।
10 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग को नियंत्रित किया

दमकल विभाग के कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के मुताबिक, वेस्ट इन्क्लेव के मन्नत मैरिज पंडाल में शनिवार शाम 6:34 बजे आग लगने की सूचना मिली। दमकल विभाग की एक-एक कर 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग को नियंत्रित किया। दमकल विभाग की गाड़ियों ने शाम 7:35 बजे आग पर काबू पा लिया।

आग में कोई हताहत नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि जिस समय मैरिज पंडाल में आग लगी, उस समय केवल दो सुरक्षाकर्मी पंडाल में मौजूद थे। दोनों समय रहते ही सुरक्षित बाहर आ गए। आग के कारण पड़ाल धराशाही हो गया।

यह भी पढ़ें- Delhi Fire: कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदा शख्स
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168765