search

दुर्गापुर में राम ठाकुर आश्रम में रक्तदान शिविर, दिव्यांग को मिला ट्राइसाइकिल

LHC0088 2026-1-18 03:55:47 views 1267
  





दुर्गापुर में राम ठाकुर आश्रम में रक्तदान शिविर, दिव्यांग को मिला ट्राइसाइकिल  

संवाद सहयोगी, जागरण, बेनाचिति : दुर्गापुर के सिटीसेंटर स्थित सिदो-कान्हू स्टेडियम में शनिवार को राम ठाकुर आश्रम के तत्वावधान में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 58 यूनिट रक्त संग्रह किया गया, जिसे दुर्गापुर अनुमंडल अस्पताल को सौंप दिया गया। आयोजकों का कहना है कि यह रक्त भविष्य में आपातकालीन उपचार के दौरान कई मरीजों की जान बचाने में सहायक सिद्ध होगा। रक्तदान शिविर के साथ-साथ आज का कार्यक्रम एक मानवीय पहल का भी साक्षी बना। करीब दो वर्ष पूर्व गांधी मोड़ इलाके में हुए एक सड़क हादसे में एक युवक का पैर कट गया था। शारीरिक अक्षमता के कारण वह युवक वर्तमान में भीख मांगकर जीवन यापन करने को मजबूर था। उसकी दयनीय स्थिति की जानकारी मिलने पर राम ठाकुर आश्रम की ओर से उसे एक ट्राइसाइकिल भेंट की गई। इस सहायता से अब वह युवक स्वावलंबी होकर चल-फिर सकेगा और सम्मानजनक जीवन की ओर एक नया कदम बढ़ा पाएगा। स्थानीय लोगों ने राम ठाकुर आश्रम की इस सेवा भावना की जमकर सराहना की।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166581