search

धनबाद कांग्रेस ने मेयर, पार्षद उम्मीदवारों से मांगे आवेदन, जिलाध्यक्ष ने बता दी अंतिम तारीख

cy520520 2026-1-17 23:27:34 views 1267
  

धनबाद परिसदन में कांग्रेस की बैठक में शामिल नेता।  



जागरण संवाददाता, धनबाद। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के द्वारा जिला स्तर पर पालिटिकल अफेयर कमिटी की घोषणा के बाद पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत धनबाद नगर निगम एवं चिरकुंडा नगर परिषद के चुनाव की तैयारियों को लेकर शनिवार को धनबाद में कांग्रेस के राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक हुई।

धनबाद परिसदन के सभागार में हुई बैठक की अध्यक्षता धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने की। बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा आगामी नगर निकाय चुनावों को लेकर विस्तृत रुप से विचार-विमर्श कर रणनीति तैयार किया गया।

सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि धनबाद नगर निगम एवं चिरकुंडा नगर परिषद चुनाव में वार्ड पार्षद एवं मेयर प्रत्याशी पद के दावेदार कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता चुनाव लड़ने के इच्छुक सभी कांग्रेसजन एवं पार्टी कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय में अपना लिखित आवेदन तीन दिन के अंदर जमा करेंगे।

समिति ने स्पष्ट किया कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी एवं योग्य, जन समर्थन वाले तथा पार्टी के प्रति निष्ठावान कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 20 जनवरी निर्धारित की गई है। आवेदन धनबाद जिला कांग्रेस कार्यालय में देना होगा।

जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा पीएसी के सदस्य अगली बैठक में सर्वसम्मति से मेयर पद के लिये एक उम्मीदवार पर राय बनाने का प्रयास करेंगे। एक राय नही बनने पर संभावित आवेदनकर्ताओं का आवेदन हाई कमान के पास भेज दिया जाएगा।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि कांग्रेस पार्टी नगर निकाय एवं चिरकुंडा नगर परिषद चुनावों में मजबूती से जनता के मुद्दों को लेकर मैदान में उतरेगी। पार्टी भ्रष्टाचार, बेरोजगारी एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष करेगी। जिलाध्यक्ष ने कहा मेयर और वार्ड पार्षद कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार पर निर्णय जल्द होगा।

बैठक में पोलिटिकल अफेयर कमिटी के सदस्य नगर अध्यक्ष, मोर्चा संगठन के प्रतिनिधि एवं राजनीतिक मामलों की समिति के सदस्य शामिल हुए। मुख्य रूप से बृजेंद्र प्रसाद सिंह, सुल्तान अहमद खान, मदन महतो, विजय कुमार सिंह, गजेंद्र सिंह, शमशेर आलम, राशिद रजा अंसारी, नवनीत नीरज, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव, अशोक कुमार सिंह, जिप सदस्य राजेश राम, सोहराब अंसारी, आदित्य आनंद समेत सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता रहे।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164177