search

यूपी से असम तक का सफर अब और भी आसान, 20 जनवरी से चलेगी ये स्पेशल ट्रेन

LHC0088 2026-1-17 20:57:20 views 1257
  



जागरण संवाददाता, लखनऊ। रेलवे गोमतीनगर से डिब्रूगढ़ के लिए 20 जनवरी को स्पेशल ट्रेन चलाएगा। यह ट्रेन डिब्रूगढ़ के लिए चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस के रेक के साथ दौड़ेगी। रविवार को डिब्रूगढ़ से गोमतीनगर के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस को स्पेशल के रूप से उद्घाटन कर रवाना किया जाएगा।  

वापसी के लिए 05950 स्पेशल गोमतीनगर से 20 जनवरी दोपहर एक बजे छूटेगी। यह ट्रेन अयोध्या कैंट, अयोध्या धाम, मनकापुर, गोरखपुर, देवरिया सदर, सीवान, छपरा, हाजीपुर, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, कटिहार,
न्यू जलपाईगुडी, न्यू बंगाईगांव, गुवाहाटी, लामडिंग, डिमापुर, शिमलगुड़ी होकर 22 जनवरी की रात तीन बजे डिब्रूगढ़ पहुंचेगी। इस ट्रेन में जनरल की 13 और स्लीपर की आठ बोगियां होंगी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166575