search

बरेली में सुष्मिता सेन और संजय मिश्रा को मानद डॉक्टरेट उपाधि, इन्वर्टिस विवि में हुआ 12वां दीक्षा समारोह

deltin33 2026-1-17 12:56:46 views 1159
  

बरेली में सुष्मिता सेन \“डॉक्टर\“ की उपाधि से सम्मानित।



जागरण संवाददाता, बरेली। इन्वर्टिस विश्वविद्यालय में शनिवार को 12वें दीक्षा समारोह का आयोजन किया गया। शैक्षणिक उल्लास से भरे समारोह में न केवल मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी कड़ी मेहनत का फल मिला, बल्कि बालीवुड की दो दिग्गज हस्तियों पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन और प्रसिद्ध अभिनेता संजय मिश्रा को कला के क्षेत्र में अभूतपूर्व और उत्कृष्ट योगदान के लिए \“डाक्टरेट\“ की मानद उपाधि से नवाजा गया।
इन्वर्टिस विश्वविद्यालय के 12वें दीक्षा समारोह में पहुंचे बॉलीवुड कलाकार


मंच संचालक ने परिचय देते हुए कहा, सुष्मिता सेन को मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली प्रथम भारतीय महिला के रूप में भारत का नाम वैश्विक स्तर पर रोशन करने और महिला सशक्तिकरण की मिसाल पेश करने के लिए सम्मानित किया गया। वहीं, संजय मिश्रा, अभिनय की अपनी अनूठी शैली और जीवंत किरदारों के माध्यम से भारतीय सिनेमा को एक नई ऊंचाई प्रदान करने के लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया। कमेंटेटर नवजोत सिंह सिधू फ्लाइट में देरी के कारण दोपहर तक नहीं आ सके।
हजारों विद्यार्थियों को मिली डिग्री

दीक्षा समारोह का आयोजन विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रोफेसर उमेश गौतम और प्रतिकुलाधिपति पार्थ गौतम के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा सत्र 2024-25 के स्नातक, परास्नातक और पीएचडी के सफल छात्र-छात्राओं को डिग्रियां वितरित की गईं। अपने प्रिय कलाकारों के साथ डिग्री प्राप्त कर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477614