search

विराट रामायण मंदिर में विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग की स्थापना, सुबह से उमड़ने लगे भक्त; सांभवी-कुणाल बने यजमान

cy520520 2026-1-17 08:56:46 views 631
  

सांसद सांभवी चौधरी और उनके पति कुणाल। फोटो जागरण



जागरण संवाददाता कैथवलिया (पूर्वी चंपारण)। पूर्वी चंपारण जिले के कल्याणपुर प्रखंड के कैथोलिया स्थित जानकी नगर में बने रहे Virat Ramayan Mandir में शनिवार को दुनिया के सबसे बड़े सहस्र लिंगम की स्थापना के लिए की जानेवाली पीठ पूजा का उत्साह उत्कर्ष पर है। बड़ी संख्या में शिवभक्तों की भीड़ राम जानकी पथ पर पैदल चल पड़ी है।

  

मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। मंदिर के चारो ओर भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। लोग शिव मंत्र जप कर रहे हैं और महिलाएं महादेव के मंगलगीत गा रही हैं। अब से कुछ ही घंटों बाद महादेव की नगरी काशी समेत विभिन्न इलाकों से आए विद्वान पीठ पूजा की विधि शुरू करेंगे। समस्तीपुर की सांसद सांभवी चौधरी और उनके पति सायण कुनाल यजमान के रूप में बैठ हुए हैं।

  

विराट रामायण मंदिर परिसर में सहस्र लिंगम की पीठ पूजा के लिए हो रहे यज्ञ के अनुष्ठान में यजमान के रूप में बैठे महावीर मंदिर न्यास पटना के सचिव सायण कुणाल व उनकी धर्मपत्नी समस्तीपुर की सांसद सांभवी चौधरी।

याद रहे कि 20 जून, 2023 को विराट रामायण मंदिर के निर्माण के लिए शिलापूजन का कार्य धार्मिक न्यास परिषद पटना के तत्कालीन अध्यक्ष आर्चाय किशोर कुणाल के नेतृत्व में की गई थी। तब से लगातार डेढ़ वर्षों तक प्रतिदिन ढाई सौ मजदूरों ने काम किया और जमीन के अंदर सौ फीट से कुल 3102 स्तंभ खड़े किए।

  

विराट रामायण मंदिर परिसर में बने आधार पीठ के पास लगा धार्मिक न्यास परिषद के तत्कालीन अध्यक्ष व मंदिर निर्माण के प्रणेता आचार्य किशोर कुणाल की लगी होर्डिंग। फोटो जागरण

नींव का कार्य पूरा करने के बाद परिसर में आधारपीठ तैयार किया गया, उसपर आज तमिलनाडु के महाबलीपुरम में बनाये गये 33 फीट ऊंचे व 33 फीट मोटे सहस्रलिंगम की स्थापना होनी है। इस धार्मिक अनुष्ठान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत प्रदेश के कई बड़े नेता शामिल होंगे।

  

जानकी नगर स्थित विराट रामायण मंदिर परिसर में पीठ पूजा के लिए खड़ा किया गया शिवलिंग। फोटो जागरण  

सम्राट चौधरी ने X पोस्ट के जरिए इस कार्यक्रम को लेकर बधाई दी है। उन्होंने लिखा, “पूर्वी चंपारण के कैथवलिया स्थित विराट रामायण मंदिर में विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग के स्थापना समारोह के पावन अवसर पर समस्त श्रद्धालुओं एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। यह दिव्य आयोजन हमारी आस्था, संस्कृति और सनातन गौरव को और अधिक सशक्त करेगा।“

यह भी पढ़ें- विराट रामायण मंदिर से शुरू होगी CM नीतीश के दूसरे दिन की समृद्धि यात्रा, 138 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन

यह भी पढ़ें- World Biggest Shivling : विराट रामायण मंदिर का अद्भुत निर्माण, 18 महीने, 250 मेहनती हाथों की ताकत

यह भी पढ़ें- पूर्वी चंपारण में दिव्य दृश्य: विराट रामायण मंदिर में विराजेंगे महादेव, रचेगा आस्था का नया अध्याय

यह भी पढ़ें- विराट रामायण मंदिर में 17 जनवरी को सहस्त्र शिवलिंगम स्थापना, सीएम नीतीश और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी होंगे शामिल
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164142