search

Bihar Weather Update: कड़कड़ाती ठंड का सितम जारी, गोपालगंज समेत 3 शहरों में घने कोहरे का येलो अलर्ट

LHC0088 2026-1-17 07:25:59 views 973
  

पटना की सड़कों में टहलते लोग। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, पटना। बिहार के मौसम में तीन से चार दिनों तक विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के Bihar Weather Forecast के अनुसार शनिवार को तीन शहरों, पूर्वी व पश्चिम चंपारण, गोपालगंज में घना कोहरा छाए रहने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, पटना सहित दक्षिणी भागों में हल्का कोहरा छाया रहेगा।

धूप निकलने के साथ पछुआ के कारण कनकनी का प्रभाव बना रहेगा। शुक्रवार को भागलपुर (सबौर) का 5.9 डिग्री सेल्सियस सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। पटना का न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राज्य का न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस से 12.2 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। मोतिहारी में सबसे कम दृश्यता 350 मीटर दर्ज की गई। शुक्रवार को पटना सहित आसपास के इलाकों का मौसम पछुआ के कारण शुष्क बना रहा।

धूप निकलने के बावजूद हवा में कनकनी का प्रभाव बना रहा। राजधानी का अधिकतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस एवं 25.4 डिग्री सेल्सियस के साथ कैमूर का सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। बक्सर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, नालंदा, पूसा , सुपाैल, सबौर को छोड़ कर पटना सहित शेष जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।
प्रमुख शहरों का तापमान

    शहर अधिकतम (डिग्री सेल्सियस) न्यूनतम (डिग्री सेल्सियस)
   
   
   गयाजी
   23.3
   7.4
   
   
   पटना
   22.0
   10.3
   
   
   भागलपुर
   22.0
   7.7
   
   
   मुजफ्फरपुर
   21.0
   10.0
  
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166534