search

पूर्वोत्तर रेलवे महाप्रबंधक ने गोरखपुर रेलमार्ग का किया निरीक्षण, कहा-समय से पूरा करें नकहा रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण

LHC0088 2026-1-17 06:56:27 views 1255
  

जीएम ने किया गोरखपुर- आनन्दनगर- बढ़नी- गोंडा रेलमार्ग व यात्री सुविधाओं का निरीक्षण। जागरण  



जागरण संवाददाता, गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने शुक्रवार को गोरखपुर-आनन्दनगर-बढ़नी-गोंडा रेलमार्ग, निर्माण कार्यों और यात्री सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नकहा रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण, आनंदनगर व बढ़नी अमृत भारत स्टेशन समेत सभी विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय से पूरा करें।

उन्होंने ट्रेनों के समय पालन को दुरुस्त करने के लिए निर्देशित किया। साथ यात्री सुविधाओं, संरक्षा और सुरक्षा के स्तर पर जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। रेल खण्ड पर ट्रैक बैलास्ट, ओवरहेड ट्रैक्शन, एलाइनमेंट, काशन आर्डर एवं ट्रैक फिटिंग, स्टेशन भवन, प्वाइंट एवं क्रॉसिंग, सिग्नल, कर्व तथा पुलों का संरक्षा निरीक्षण किया। रेलवे की कार्यक्षमता में वृद्धि के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए।  

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के अनुसार महाप्रबंधक ने नकहा जंगल स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं, पैनल रूम, रिले रूम, सर्कुलेटिंग एरिया और समपार संख्या पांच स्पेशल पर निर्माणाधीन उपरिगामी पुल का निरीक्षण किया। आनंदनगर रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत योजना के अन्तर्गत चल रहे स्टेशन पुनर्विकास कार्यो, यात्री सुविधाओं के आधुनिकीकरण कार्य का अवलोकन किया।  

महाप्रबंधक ने सिद्धार्थ नगर रेलवे स्टेशन पर सर्कुलेटिंग एरिया, स्टेशन भवन के सुंदरीकरण, यात्री सुविधाओं के आधुनिकीकरण व विस्तारीकरण का निरीक्षण किया। बढ़नी रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के अन्तर्गत चल रहे पुनर्विकास कार्यों का निरीक्षण किया। बढ़नी और तुलसीपुर स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक कार्यालय, पैनल रुम, स्टेशन वर्किंग रूल, रिले रूम, प्वाइंट व क्रासिंग तथा विकास कार्यों एवं यात्री सुविधाओं का अवलोकन किया।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में शादी का झांसा देकर युवती से बनाया संबंध, अब कर रहा इनकार

कर्मचारी कल्याण की दिशा में गोंडा स्थित मनोरंजन केंद्र पर हुए व्यापक पुनरुद्धार एवं सौन्दर्यीकरण कार्यों को भी देखा। इसे कर्मचारी कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया और लखनऊ मंड प्रशासन का उत्साहवर्धन किया।

निरीक्षण के दौरान मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) अभय कुमार गुप्ता, प्रमुख मुख्य इंजीनियर नीलमणि, प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक प्रकाश चन्द्र जायसवाल, प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक राजेश कुमार, मुख्य सिगनल इंजीनियर आरएल यादव, मुख्य विद्युत वितरण इंजीनियर सुरेश कुमार और मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल आदि अधिकारी उपस्थित थे।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166566