search

सिरसा: भाई की पिटाई के बाद ठंड में पूरी रात गली में पड़ा रहा युवक, दो दिन बाद तोड़ा दम

Chikheang 2026-1-16 23:26:29 views 487
  

भाई की पिटाई के बाद ठंड में पूरी रात गली में पड़ा रहा युवक। सांकेतिक फोटो



संवाद सहयोगी, डबवाली (सिरसा)। सगे दो भाईयों ने शराब पी। फिर आपस में झगड़ पडे। बड़े भाई की मार से छोटा भाई जमीन पर गिर गया। उसे उसी हालत में छोड़कर दूसरा भाई चला गया। ठंड में पूरी रात वह गली में पड़ा रहा। सुबह उसे स्वजनों ने संभाला। उसे अस्पताल पहुंचाया, दो दिन बाद उसकी सिरसा के सामान्य अस्पताल में मौत हो गई। मामला गांव चौटाला से सामने आया है। पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में मौत माना है।

मृतक युवक की पहचान गांव चौटाला निवासी काला सिंह के रुप में हुई है। पुलिस को दिए बयान में मृतक की बहन गांव चौटाला निवासी सर्वजीत कौर ने कहा कि 14 जनवरी को उसके दोनों भाई महा सिंह उर्फ बग्गा सिंह तथा काला सिंह के बीच कहा सुनी हो गई थी। दोनों ने शराब पी रखी थी।

शनि मंदिर के समीप बड़े भाई महा सिंह उर्फ बग्गा ने थप्पड़ मुक्के मारे तो काला सिंह वहीं गिर गया। सर्दी के मौसम में रात्रि के समय काला सिंह गली में पड़ा रहा। 15 जनवरी को ग्रामीणों ने जानकारी दी तो वह मौके पर पहुंची। काला सिंह बेहोश था। उन्होंने उसे चौटाला के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया।

प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे डबवाली के उपमंडल नागरिक अस्पताल में दाखिल कर दिया। बाद में सिरसा रेफर कर दिया गया। 16 जनवरी को उसकी मौत हो गई। सर्वजीत कौर के अनुसार करीब एक साल पहले उसके भाई की छाती में इंफेक्शन होने के कारण छाती में दर्द रहता था। उसके भाई का उपचार भी चला था।

काला सिंह की मौत छाती में इंफेक्शन तथा सर्दी लगने के कारण या बड़े भाई की मामूली चोट के कारण हुई है। पुलिस ने फिलहाल धारा 194 बीएनएस के तहत कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार डाक्टर ने 15 जनवरी को जो रिपोर्ट दी थी, उसमें काला सिंह के शरीर पर चोट के छह निशान थे। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पुलिस आगामी कार्रवाई करेगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168712