search

मुंगेर : सीओ पड़ोसी के साथ मिलकर मेरे जमीन को जोत दिया है, डीएम साहब कुछ कीजिए

LHC0088 2026-1-16 20:27:30 views 928
  

मुंगेर में जिलाधिकारी ने जनता दरबार लगाया।  



जागरण संवाददाता, मुंगेर। सर तारापुर सीओ हमारी जमीन से संबंधित जमाबंदी नहीं कर रहे हैं, यह शिकायत लौना तारापुर निवासी सुदीन मांझी ने शुक्रवार को डीएम से की। डीएम निखिल धनराज निप्पाणीकर शुक्रवार को साप्ताहिक जनता दरबार के दौरान आए फरियादियों की शिकायत को सुन रहे थे। इस क्रम में तेतरिया गंगटा निवासी धनंजय कुमार ने हवेली खड़गपुर सीओ पर पड़ोसी के साथ मेल जोल कर अपना जमीन जुतवा देने की शिकायत की।
साप्ताहिक जनता दरबार में जमीन से जुड़े सर्वाधिक मामले आए

वासुदेवपुर निवासी विनोद कुमार ने सदर अंचल कायार्लय कर्मियों पर परिमार्जन नहीं करने की शिकायत की। खड़गपुर जटातरी निवासी अरविंद कुमार साह ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत एंबुलेस की खरीद की थी, जिसका संचालन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा था, लेकिन पिछले आठ माह से परिचालन बंद होने के कारण वह अपना किश्त भी नहीं चुका पा रहे हैं। इस पर डीएम ने तत्काल जिला कार्यक्रम प्रबंधक से बात कर उनकी समस्या के समाधान का निर्देश दिया।
डीएम के समक्ष कुल 37 लोगों ने सुनाई अपनी व्यथा व आपबीती

कासिम बाजार निवासी संजीव मंडल ने विकलांग पेंशन दिलाने की मांग की। बरियारपुर निवासी रिंकी कुमारी तथा बेकापुर निवासी विनोद कुमार सिंह ने उनके हिस्से की जमीन को पड़ोसियों के जबरन कब्जा करने की शिकायत की। मु. एजावुल ने अपनी पत्नी और उनके परिजनों द्वारा उनके साथ मारपीट की शिकायत की।
धरहरा सीओ पर जमाबंदी में अनियमितता करने का आरोप

तेलियाडीह निवासी मनोज कुमार ने धरहरा सीओ पर जमाबंदी पंजी-दो में गलत नाम चढ़ाने की शिकायत की। इसके अलावे कई अन्य फरियादियों ने भी अपनी अपनी शिकायत डीएम के समक्ष रखी। वहीं डीएम ने आए हुए सभी आमजनों की शिकायतों पर तत्काल संबंधित पदाधिकारियों को जांचोपरांत कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से कहा कि आप सभी पदाधिकारी अपने अपने स्तर से भी सोमवार व शुक्रवार को निश्चित रूप से जन सुनवाई कार्यक्रम चलाएं तथा उससे संबंधित अद्यतन प्रतिवेदन उपलब्ध कराएं।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166531