search

गौतम गंभीर ने अजीत अगरकर पर बनाया दबाव और छीन ली रोहित शर्मा से कप्तानी, पूर्व भारतीय बल्लेबाज का हैरानी भरा दावा

cy520520 2026-1-16 19:27:13 views 1259
  



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मनोज तिवारी ने एक बार फिर गौतम गंभीर को आडे़ हाथों लिया है। मनोज ने गंभीर पर आरोप लगाए हैं कि उन्होंने अजीत अगरकर पर रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने का दबाव बनाया। उनके मुताबिक, रोहित को वनडे कप्तानी से हटाने में सबसे बड़ा और अहम रोल हेड कोच गंभीर ने ही निभाया है।

पिछले साल अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम मैनेजमेंट ने रोहित शर्मा को हटाकर शुभमन गिल को भारत की वनडे टीम का परमानेंट कप्तान नियुक्त कर दिया था। इस फैसले की जमकर आलोचना हुई थी। अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि ये फैसला भविष्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
अगरकर के कंधे पर रखी बंदूक

मनोज तिवारी ने स्पोर्ट्स टुडे से बात करते हुए कहा कि अगरकर मजबूत शख्स हैं लेकिन बहुत संभावना है कि रोहित को हटाने के लिए उनके कंधे पर बंदूक रखकर चला दी गई हो। मनोज ने कहा, “मुझे नहीं पता कि इसका प्रमुख कारण क्या था। लेकिन अजीत अगरकर को जानते हुए, वह एक मजबूत शखस्यित हैं और कड़े फैसले लेने से कतराते नहीं हैं। हमे इस बात पर ध्यान देना होगा कि क्या उनको किसी ने प्रभावित किया और उनके कंधे पर रखकर बंदूक चलाई जहां एक और एक दो होते हैं वहां पर्दे के पीछे काफी कुछ होता है। हो सकता है कि फैसला चीफ सेलेक्टर ने लिया हो और वह इसके बारे में मुखर हो, लेकिन इसमें हेड कोच के इनपुट भी शामिल रहे होंगे इसमें कोई शक नहीं है। आप अकेले ये फैसला नहीं कर सकते। दोनों ही बराबरी के जिम्मेदार हैं।“
2027 वर्ल्ड कप पर निगाहें

अगरकर की अध्यक्षता वाली सीनियर सेलेक्शन कमेटी ने 2027 में साउथ अफ्रीका में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को देखते हुए रोहित को कप्तानी से हटा गिल को कमान सौंपी है। उस समय कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि सेलेक्शन कमेटी रोहित और विराट दोनों को वनडे वर्ल्ड कप की रेस में नहीं देख रही है।

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: ऑलराउंडरों की प्रयोगशाला में जल रही भारतीय टीम, भटके हुए लग रहे \“मेन इन ब्‍ल्‍यू\“

यह भी पढ़ें- IND vs NZ 2nd ODI: भारत की हार पर भड़के सुनील गावस्‍कर, न्‍यूजीलैंड की जीत पर जताई हैरानी
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164109