search

भोजपुर के 200000 लाख के इनामी दीपक ने कोर्ट में किया सरेंडर, वीडियो जारी कर विरोधियों पर लगाए आरोप

Chikheang 2026-1-16 18:56:56 views 1045
  

भोजपुर के 200000 लाख के इनामी दीपक ने कोर्ट में किया सरेंडर



जागरण संवाददाता, आरा। भोजपुर पुलिस के बढ़ती दबिश के बाद मोस्ट वांटेड दीपक पांडेय ने शुक्रवार को रोहतास जिले के डेहरी कोर्ट में सरेंडर कर दिया। सरेंडर करने वाला वांछित दीपक पांडेय मूल रूप से तरारी थाना के भकुरा गांव का निवासी है। भोजपुर और रोहतास पुलिस को मिथुन, हर्षित व योगेन्द्र हत्याकांड समेत आधा दर्जन से अधिक कांडों में तलाश थी।

उसके आपराधिक इतिहास को देखते हुए वर्ष 2025 में उसके विरुद्ध दो लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। सात नवंबर वर्ष 2019 को रोहतास के दरिहट थाना क्षेत्र में ईट- भट्ठा के समीप घटित निकू सिंह को गोली मारे जाने की घटना से जुड़े केस में आत्मसमर्पण किए जाने की बात सामने आ रही है।

करीब दस सालों से पुलिस को तलाश थी। वांटेड ने सरेंडर करने से पहले वीडियो संदेश भी जारी किया है। इधर, भोजपुर एसपी राज ने इनामी के सरेंडर किए जाने की पुष्टि की है। उन्होंने सभी कांडों में रिमांड कराए जाने की बात कही है। उसके सरेंडर से पुलिस और प्रशासन ने राहत की सांस ली है।

एसपी के अनुसार, दीपक पांडेय पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में संगीन आपराधिक मामले दर्ज थे। वह नवादा, सिकरहटा, सहार व चांदी थाना क्षेत्र में घटित जघन्य हत्या व अवैध हथियार समेत कई गंभीर कांडों में वांछित था। उसकी गिरफ्तारी के लिए भोजपुर पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही थी, लेकिन वह पुलिस को लंबे समय तक चकमा देता रहा था।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, लगातार दबाव, संभावित गिरफ्तारी और कानूनी शिकंजा कसते जाने के कारण आखिरकार दीपक पांडेय ने न्यायालय में आत्मसमर्पण का रास्ता चुना। सरेंडर के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
मिथुन हत्याकांड में फरार आरोपित के घर हुई थी कुर्की

मालूम हो 27 नवंबर कि 2025 को नवादा थाना पुलिस ने चर्चित मिथुन हत्याकांड के मामले में फरार तरारी थाना क्षेत्र के भकुरा गांव निवासी इनामी दीपक पांडेय के घर कुर्की-जब्ती की थी । पुलिस ने घर से टेबल, कुर्सी , चौकी समेत अन्य सामानों को जब्त किया था।

27 सितंबर वर्ष 2020 को नवादा थाना क्षेत्र के जगदेव नगर स्थित दुर्गा मंदिर के समीप प्रापर्टी डीलर उपेंद्र सिंह उर्फ मिथुन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जबकि उस दौरान उनके दोस्त जदयू नेता प्रिंस सिंह बजरंगी गोली लगने से जख्मी हो गए थे।

इसके बाद मृतक मिथुन सिंह के पिता सीताराम सिंह द्वारा नवादा थाना में दीपक पांडेय समेत अन्य के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इस हत्याकांड में दीपक पांडेय व एक अन्य आरोपित अभी फरार चल रहे थे।
वीडियो संदेश जारी कर विरोधियों पर लगाया फंसाने का आरोप

तरारी थाना के भकुरा गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर दीपक पांडेय ने रोहतास के डेहरी कोर्ट में सरेंडर करने से पहले शुक्रवार को एक वीडियो संदेश जारी किया है। जारी वीडियो संदेश में पांडेय ने कहा कि उसके दो चचेरे भाइयों की बेरहमी हत्या कर दी गई थी।

इस दाैरान उसके विरोधियों ने साजिश के तहत हत्या की घटनाओं में नाम दिया था। उसे भी वर्ष 2018 में गोली मारी गई थी। सारे मुकदमे फर्जी है।

न्याय के लिए भोजपुर एसपी राज की पहल पर वह कोर्ट सरेंडर कर रहा है। उसके पास साक्ष्य है, वह उपरोक्त कांडों में संलिप्त नहीं रहा है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168703