search

माकपा के वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर बसु का निधन, 103 वर्ष की आयु में ली आखिरी सांस

cy520520 2026-1-16 18:56:55 views 931
  

माकपा के वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर बसु का निधन (फाइल फोटो)



राज्य ब्यूरो, जागरण, कोलकाता। वरिष्ठ ट्रेड यूनियन नेता और माकपा के वरिष्ठ सदस्य चंद्रशेखर बसु का शुक्रवार तड़के बिधाननगर स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वे 103 वर्ष के थे। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

बीमा कर्मचारी आंदोलन के अग्रणी नेता तथा ‘आल इंडिया इंश्योरेंस एम्प्लायीज एसोसिएशन’ (एआइआइईए) के पूर्व अध्यक्ष और महासचिव बसु ने तड़के लगभग साढ़े तीन बजे अंतिम सांस ली। उनके परिवार में एक पुत्र, पुत्रवधू और एक पौत्र हैं।
लोगों ने शोक व्यक्त किया

वाम मोर्चा के अध्यक्ष बिमान बोस और माकपा के राज्य सचिव मोहम्मद सलीम ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। बसु ने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि प्राप्त की और जल्द ही वामपंथी आंदोलन में सक्रिय रूप से शामिल हो गए।

शिंदे को चुनौती और बीजेपी से सीधा मुकाबला... BMC में हार के बाद क्या होगा उद्धव का अगला कदम?
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164115