search

सोने चांदी के बढ़े दामों से परेशान सर्राफा कारोबारी ने जान दी, नहीं म‍िला कोई सुसाइड नोट

cy520520 2026-1-16 18:26:44 views 626
  



जागरण संवाददाता, लखनऊ। सआदतगंज की खेत वाली गली निवासी 55 वर्षीय सर्राफा कारोबारी मनोज अग्रवाल ने गुरुवार की रात अपने घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। परिवारजन ने शव लटकता देख सूचना पुलिस को दी। सआदतगंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिवार ने भी कोई आरोप नहीं लगाए हैं। साथी कारोबारियों ने बताया कि मनोज सोने-चांदी के बढ़ते दामों के कारण अवसाद में थे। कारण यह था कि कई आर्डर ले रखे थे और अब सोना चांदी महंगा होने से वह ऑर्डर दे नहीं पा रहे थे।


मनोज अग्रवाल की चौक के कुंदन मार्केट में सर्राफा दुकान है। गुरुवार की दोपहर वह दुकान पर गए थे और दोस्तों से भी मुलाकात की थी। इसके बाद शाम को घर चले गए। रात नौ बजे उनका शव घर के आंगन में जाल से बने साड़ी के फंदे में लटका मिला। परिवारजन ने शव देखा तो उनके होश उड़ गए।

इसके बाद सूचना पुलिस और अन्य लोगों को दी गई। मौके पर पहुंची सआदतगंज पुलिस ने छानबीन की लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिवार ने भी फिलहाल कोई आरोप नहीं लगाए हैं। व्यापारी नेता विनोद माहेश्वरी ने बताया कि सोने और चांदी की बढ़ती कीमतों से मनोज बीते कुछ दिनों से अवसाद में थे। संभवतः उन्होंने कुछ लोगों से पुराने दामों में जेवर बिक्री की बुकिंग की थी, लेकिन दाम बढ़ने से उन्हें गहनों की सप्लाई देने में समस्या आ रही थी। शायद इसी वजह से उन्होंने आत्महत्या की है।

सआदतगंज थाना प्रभारी संतोष कुमार आर्य ने बताया कि फिलहाल आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हुए हैं। अगर परिवार कोई आरोप लगाता है तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164115