search

BMC Election में भाजपा की जीत के बाद ठाकरे बंधुओं को सांसद निशिकांत दुबे की सीधी चुनौती, मुंबई आकर मिलूंगा

LHC0088 2026-1-16 15:56:55 views 687
  

उद्धव ठाकरे, राज ठाकरे और निशिकांत दुबे। (फाइल फोटो)



जागरण संवाददाता, गोड्डा। BMC Election Results: बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) चुनाव में  भाजपा और शिवसेना गठबंधन की शानदार जीत पर भाजपा के फायरब्रांड नेता एवं गोड्डा से सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने इस जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की एकता और मजबूत लोकतंत्र की जीत बताया। डॉ. दुबे ने कहा कि यह परिणाम देश की राजनीति में एक नई दिशा देने वाला है और इससे यह साफ हो गया है कि जनता विकास, स्थिरता और मजबूत नेतृत्व के साथ खड़ी है।

डॉ. निशिकांत दुबे ने कहा कि अब उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के लिए असहज होने के दिन आ गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्षों तक मुंबई की राजनीति को परिवारवाद और तुष्टिकरण के जरिए नियंत्रित करने की कोशिश की गई, लेकिन जनता ने इस बार स्पष्ट जनादेश देकर बदलाव का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि मुंबई केवल किसी एक वर्ग या विचारधारा की नहीं है, बल्कि इसे मजबूत बनाने में मालिक, मजदूर, उद्यमी और आम नागरिक सभी का योगदान रहा है।

सांसद दुबे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को इस जीत के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि विकासयुक्त, विचारयुक्त और भयमुक्त महाराष्ट्र के निर्माण की दिशा में यह जीत मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा-शिवसेना गठबंधन मुंबई और महाराष्ट्र के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेगा।

डॉ. दुबे ने देश के गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति और संगठनात्मक कौशल की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि अमित शाह की चुनावी रणनीति, जमीनी कार्यकर्ताओं की मेहनत और केंद्र सरकार की विकास योजनाओं का असर इस चुनाव में साफ तौर पर देखने को मिला है।

इसके साथ ही निशिकांत दुबे ने यह भी कहा कि वे जल्द ही मुंबई जाकर उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में संवाद और विमर्श का अपना महत्व है और राजनीतिक मतभेदों के बावजूद व्यक्तिगत स्तर पर बातचीत जरूरी है। डॉ. दुबे के इस बयान को महाराष्ट्र की राजनीति में आगे होने वाली गतिविधियों के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।
राज ठाकरे की चुनौती का निशिकांत ने दिया जवाब

गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे के एक्स पर पोस्ट को पुराने विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। निशिकांत दुबे और राज ठाकरे के बीच पिछले साल जुलाई में शब्‍द संग्राम शुरू हुआ था। तब महाराष्‍ट्र में उत्‍तर भारतीयों पर हमले बढ़ रहे थे, जिसका निशिकांत दुबे ने विरोध किया था।

इसके जवाब में एमएनएस अध्यक्ष राज ठाकरे ने निशिकांत दुबे को चैलेंज किया है कि मुंबई आओ, समुद्र में डुबो-डुबोकर मारेंगे। इस दौरान दुबे ने भी पटक-पटक कर मामले की बात की थी। बीएमसी चुनाव परिणाम आने के बाद एक्स पर निशिकांत दुबे ने लिखा है-वह मुंबई जाकर उद्धव और राज ठाकरे से मुलाकात करेंगे।  


मुंबईत मोदीजींच्या @narendramodi नेतृत्वाखाली भारताच्या एकतेचा विजय झाला आहे. उद्धव ठाकरे @OfficeofUT आणि राज ठाकरे यांच्या अस्वस्थ होण्याचे दिवस आले आहेत. मुंबईला मजबूत बनवण्यात मालक आणि मजूर सर्वांचेच योगदान आहे. विकासयुक्त, विचारयुक्त आणि भयमुक्त महाराष्ट्रासाठी मुख्यमंत्री…— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) January 16, 2026


मुम्बई आकर उद्धव ठाकरे जी तथा राज ठाकरे जी से मिलूँगा— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) January 16, 2026
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166507