search

नोएडा में फिर बढ़ी छुट्टियां… बढ़ती ठंड और घने कोहरे पर BSA का आदेश, नर्सरी से 8वीं तक के स्कूल दो दिन और बंद

deltin33 2026-1-16 09:27:29 views 1136
  

शीतलरहर और कोहरे के कारण BSA ने दिया आदेश।  



डिजिटल डेस्क, नोएडा। गौतम बुद्ध नगर में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के चलते प्रशासन ने एक बड़ा फैसला लिया है। जिले में नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी स्कूल 16 और 17 जनवरी (शुक्रवार और शनिवार) को बंद रहेंगे। यह आदेश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने शुक्रवार को जारी किया।

आदेश के अनुसार, यह निर्णय जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में लिया गया है, ताकि बच्चों को प्रतिकूल मौसम से होने वाली परेशानी से बचाया जा सके।
सभी बोर्डों पर लागू रहेगा आदेश

जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सीबीएसई, आईसीएसई, आईबी, यूपी बोर्ड और अन्य सभी बोर्डों से संबद्ध स्कूलों पर यह बंदी लागू होगी। इस अवधि में कोई भी स्कूल खुला हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में गांजा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 102 किलो गांजा जब्त; तीन तस्कर गिरफ्तार

  
पहले भी बढ़ाई गई थी छुट्टियां

गौरतलब है कि ठंड और कोहरे के प्रकोप को देखते हुए विद्यालयों की शीतकालीन अवकाश अवधि पहले ही 15 जनवरी तक बढ़ा दी गई थी। इसके बावजूद मौसम में सुधार न होने के कारण प्रशासन को दो दिनों की और छुट्टी घोषित करनी पड़ी है।

जिले में लगातार घना कोहरा और पारा गिरने के चलते आम जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चे अनावश्यक घर से बाहर न निकलें और ठंड से बचाव के सभी उपाय अपनाएं।

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में एकतरफा प्यार का खूनी अंत, शादी से इनकार पर युवती की हत्या; एनकाउंटर में आरोपी गिरफ्तार

समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477557