search

ग्लोबल रैंकिंग में अमेरिका को पछाड़ रहीं चीनी यूनिविर्सिटी, टॉप टेन की लिस्ट में ड्रैगन का दबदबा

LHC0088 2026-1-16 07:25:56 views 1239
  

ग्लोबल रैंकिंग में अमेरिका को पछाड़ रहीं चीनी यूनिविर्सिटी (फोटो- एक्स)



न्यूयॉर्क टाइम्स, न्यूयॉर्क। उच्च शिक्षा पर आधारित एक ग्लोबल रैंकिंग में चीन की यूनिवर्सिटी का दबदबा देखने को मिल रहा है। चीनी यूनिवर्सिटी अमेरिकी विश्वविद्यालयों को पछाड़ रही हैं।

टॉप टेन की लिस्ट में चीन की आठ यूनिवर्सिटी को जगह मिली है। जबकि दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी मानी जा रही हार्वर्ड तीसरे पायदान पर पहुंच गई है। शीर्ष दस में कनाडा की टोरंटो यूनिवर्सिटी है, जो आखिरी स्थान पर है। यह सूची अमेरिकी अकादमी के लिए एक चिंताजनक संकेत है।

नीदरलैंड्स की लेडेन यूनिवर्सिटी के सेंटर फार साइंस एंड टेक्नोलाजी स्डटीज की शीर्ष दस की सूची में आठ चीनी विश्वविद्यालय हैं। यह बदलाव ऐसे समय देखने को मिल रहा है, जब ट्रंप प्रशासन ने अमेरिकी स्कूलों के लिए शोध वित्त पोषण में कटौती की है।

ब्रिटिश संगठन टाइम्स हायर एजुकेशन के वैश्विक मामलों के मुख्य अधिकारी फिल बैटी ने कहा, \“एक बड़ा बदलाव आ रहा है। यह उच्च शिक्षा और शोध में वैश्विक प्रभुत्व का एक नया विश्व क्रम है।\“

शिक्षकों और विशेषज्ञों का कहना है कि यह बदलाव केवल अमेरिकी विश्वविद्यालयों के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए एक समस्या है। अगर इस सदी की शुरुआत में देखें तो पाएंगे कि प्रकाशित पत्रिकाओं के लेखों पर आधारित एक वैश्विक विश्वविद्यालय रैंकिंग बहुत अलग होती थी।

शीर्ष दस में सात अमेरिकी विश्वविद्यालय होते थे, जिसमें हार्वर्ड विश्वविद्यालय पहले स्थान पर होता था। केवल एक चीनी झेजियांग विश्वविद्यालय ही शीर्ष 25 में रहता था। आज इस सूची में यह चीनी विश्वविद्यालय पहले स्थान पर है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166507