search

भाजपा-शिंदे की जीत या ठाकरे भाइयों का कमबैक, महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों में चुनाव का रिजल्ट आज

LHC0088 2026-1-16 06:26:04 views 431
  

महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों में चुनाव का रिजल्ट आज, सुबह 10 बजे काउंटिंग शुरू होगी (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र में चार साल की लंबी देरी के बाद हुए 29 नगर निगमों के चुनावों के नतीजे आज (शुक्रवार) आने वाले हैं। राज्य भर के 893 वार्डों में कुल 15,931 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज होगा। वोटों की गिनती सुबह 10 बजे से शुरू हो गई है और दोपहर बाद तक प्रमुख परिणाम आने की उम्मीद है।

सबसे ज्यादा चर्चा बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) की है, जो देश का सबसे अमीर नगर निगम है और इसका बजट 74,400 करोड़ रुपये से अधिक है। बीएमसी में कुल 227 सीटों के लिए चुनाव हुए थे, जहां बहुमत के लिए 114 सीटें चाहिए। एक दिन पहले आए एग्जिट पोल्स में महायुति (भाजपा + एकनाथ शिंदे की शिवसेना) को स्पष्ट बहुमत मिलने का अनुमान जताया गया है।
विभिन्न एग्जिट पोल्स के अनुसार:

  • भाजपा-शिंदे गठबंधन को 130 से 150 सीटें मिल सकती हैं।
  • उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) + राज ठाकरे की MNS गठबंधन को 58-68 सीटें।
  • कांग्रेस + VBA गठबंधन को 12-16 सीटें।
  • अन्य और निर्दलीय को 6-12 सीटें।


एग्जिट पोल्स में महायुति को बड़ा लाभ दिखाया गया है, जबकि ठाकरे भाइयों (उद्धव और राज) की एकजुटता के बावजूद उन्हें दूसरा स्थान मिलने का अनुमान है। ये चुनाव 2017 के बाद पहली बार हो रहे हैं, क्योंकि 2022 में होने वाले चुनाव वार्ड सीमांकन और अन्य प्रक्रियाओं के कारण टल गए थे। BMC में वार्डों की संख्या 227 ही रही (227 से 236 करने का प्रस्ताव पास नहीं हुआ)।
मुख्य गठबंधन इस प्रकार रहे

  • महायुति: भाजपा (137 सीटों पर लड़ी) + शिंदे शिवसेना (90 सीटों पर)।
  • महाविकास अघाड़ी पक्ष: शिवसेना (UBT) (163 सीटों पर) + MNS (52 सीटों पर)।
  • कांग्रेस गठबंधन: कांग्रेस (143 सीटों पर) + वंचित बहुजन आघाड़ी (VBA) (46 सीटों पर)।
  • अजित पवार एनसीपी: अकेले लड़ी, 94 सीटों पर उम्मीदवार उतारे।

मुंबई में औसतन 41-50% वोटिंग दर्ज हुई

मतदान 15 जनवरी को हुआ था, जिसमें मुंबई में औसतन 41-50% वोटिंग दर्ज हुई। कुल 3.5 करोड़ से अधिक मतदाता पात्र थे। पुणे, नागपुर, नासिक, ठाणे, नवी मुंबई, पिंपरी-चिंचवड़, कल्याण-डोंबिवली आदि में भी नतीजे आज आएंगे। महायुति ने हाल ही में अन्य स्थानीय निकाय चुनावों में अच्छा प्रदर्शन किया था, जिससे BMC में भी उन्हें फायदा होने की उम्मीद है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166513