search

NH-19 पर लगा 65km लंबा भीषण जाम, 24 घंटे में सिर्फ 5 किलोमीटर आगे बढ़ रहे वाहन; ट्रक ड्राइवरों ने बताई परेशानी

cy520520 2025-10-8 09:05:46 views 1265
  24 घंटे में सिर्फ 5 किलोमीटर आगे बढ़ रहे वाहन (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)





डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार के रोहतास जिले में पिछले हफ्ते हुई मूसलाधार बारिश ने दिल्ली-कोलकाता नेशनल हाईवे-19 को पूरी तरह से रोक कर रख दिया है। सैकड़ों गाड़ियां पिछले चार दिनों से जाम में फंसी हैं। ट्रक, बसें, कारें और मोटरसाइकिल सब एक लंबी लाइन में खड़ी हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

रोहतास से औरंगाबाद तक करीब 65 किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। इस दौरान लोगों को कुछ किलोमीटर चलने में भी कई घंटे लग रहे हैं। पिछले शुक्रवार की तेज बारिश के बाद हाईवे पर जगह-जगह बने डायवर्जन और सर्विस लेन पानी में डूब गए हैं।


24 घंटे में सिर्फ 5 किलोमीटर का सफर

सिक्स लेन हाई का निर्माण कर रही कंपनी ने कई अस्थायी रास्ते बनाए थे, लेकिन अब वे कीचड़ और गड्ढों में बदल गए हैं। हर तरफ गड्ढे और जलजमाव होने से वाहन फिसल रहे हैं और ट्रैफिक जाम हर घंटे बढ़ता जा रहा है। कई जगहों पर तो वाहन 24 घंटे में केवल 5 किलोमीटर का सफर तय कर पा रहे हैं।

जाम में फंसे ट्रक ड्राइवरों की हालत खराब है। ट्रक ड्राइवर प्रवीण सिंह ने कहा, “30 घंटे में सिर्फ 7 किलोमीटर चले हैं। टोल टैक्स और रोड टैक्स के बाद भी कोई राहत नहीं है।“ एक अन्य ड्राइवर ने बताया कि दो दिन से जाम में फंसे हैं, खाने-पीने का कुछ इंतजाम नहीं है। कुछ किलोमीटर चलने में भी घंटों लग रहे हैं।


नहीं उठाया जा रहा कोई ठोस कदम

इस जाम ने व्यापार को भी नुकसान पहुंचाया है। कच्चा माल और खाद्य वस्तुएं ले जा रहे वाहन चालक नुकसान से डरे हुए हैं। एंबुलेंस, पैदल यात्री और पर्यटक वाहन भी बुरी तरह प्रभावित हैं।

जब राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के प्रोजेक्ट डायरेक्टर रंजीत वर्मा से इस मुद्दे पर सवाल किया गया, तो उन्होंने कैमरे पर आने से इनकार कर दिया। लोगों का कहना है कि न तो NHAI के कर्मचारी दिख रहे हैं और न ही स्थानीय प्रशासन ने कोई ठोस कदम उठाया है।



बिलासपुर बस हादसे में 18 की मौत, कई लोग दबे; PM मोदी और CM सुक्खू ने जताया दुख
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737