search

Agra Metro है दौड़ने को तैयार, कैंट से लेकर आगरा कालेज स्टेशन तक जून में होगा ट्रायल; बेरीकेडिंग भी हटेगी

deltin33 2026-1-15 21:27:38 views 1188
  

Agra Metro फतेहाबाद रोड पर चलते हुए।  



जासं, आगरा। उप्र मेट्रो रेल कारपोरेशन (यूपीएमआरसी) की टीम ने मेट्रो के दूसरे कारिडोर पर भी फोकस करना शुरू कर दिया है। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से कालिंदी विहार तक मेट्रो का दूसरा कारिडोर बन रहा है। यह कार्य दो चरण में होगा। पहले चरण में जून में आगरा कैंट से आगरा कालेज स्टेशन तक मेट्रो का परीक्षण होगा। दूसरे चरण में आगरा कालेज से कालिंदी विहार स्टेशन तक का परीक्षण होगा।

शहर में 30 में दूसरा कारिडोर 16 किमी लंबा है। इसमें 14 एलीवेटेड स्टेशन बन रहे हैं। सुल्तानपुरा रोड, एमजी रोड पर तेजी से कार्य चल रहा है। अधिकांश जगहों पर गर्डर रखने का कार्य पूरा हो गया है। गुरुवार को यूपीएमआरसी की टीम ने आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से आगरा कालेज स्टेशन तक निरीक्षण किया।

इसमें तय हुआ कि जून में निर्धारित रूट में मेट्रो का परीक्षण होगा। यह परीक्षण एक से डेढ़ माह तक चलेगा। यूपीएमआरसी के एक अधिकारी ने बताया कि ढाई माह में मेट्रो का दूसरा डिपो बनकर तैयार हो जाएगा। दूसरे कारिडोर में संचालन के लिए मेट्रो आ गई हैं। कमिश्नरी डिपो में मेट्रो की जांच चल रही है।

उधर, यमुना नदी पर पुल का कार्य तेजी से चल रहा है। आठ में एक पिलर की पाइलिंग हो चुकी है। दूसरे पिलर की पाइलिंग का कार्य चल रहा है। जल्द ही दूसरी रिग मशीन का प्रयोग भी किया जाएगा।



ISBT स्टेशन पर कार्य तेज

नेशनल हाईवे-19 स्थित खंदारी रैंप से सिकंदरा तिराहा के मध्य तीन मेट्रो स्टेशन होंगे। इसमें आइएसबीटी, गुरु का ताल और सिकंदरा तिराहा शामिल हैं। सबसे पहले आइएसबीटी स्टेशन बनकर तैयार होगा। बाकी दोनों स्टेशन एक साथ बनेंगे। तीनों ही स्टेशनों पर तेजी से कार्य चल रहा है। इसके बाद बेरीकेडिंग भी हटाई जाएगी, ताकि लोगों को ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिल सके।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477540