search

घने कोहरे के चलते लगातार दिल्ली से पंतनगर की दोनों उड़ान रद, यात्री परेशान

LHC0088 2026-1-15 18:27:26 views 1006
  

दिल्ली से पंतनगर की दोनों उड़ान गुरुवार को रद हो गई। File Photo



संवाद सूत्र, पंतनगर। पंतनगर में घने कोहरे और कम दृश्यता के चलते इंडिगो की दिल्ली से पंतनगर की दोनों उड़ान गुरुवार को रद हो गई।

इंडिगो की फ्लाइट दिल्ली से अपराह्न एक बजकर पांच मिनट पर उड़ान भर पंतनगर अपराह्न दो बजे पहुंचना था। वहीं दूसरी फ्लाइट दिल्ली से अपराह्न पौने तीन बजे उड़ान भरकर तीन बजकर 55 मिनट पर पंतनगर एयरपोर्ट पर लैंड होना था।

पंतनगर में अत्यधिक घना कोहरा और कम दृष्यता होने के चलते रद कर दिया गया। इंडिगो प्रबंधन ने यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचने के लिए टैक्सी या धनराशि वापसी का विकल्प दिया।

यह भी पढ़ें- पंतनगर: कोहरे के चलते पहली फ्लाइट दो घंटे देरी से, दूसरी की उड़ान रद

यह भी पढ़ें- Fog In UP: मुंबई की एक उड़ान रद, देरी से आए कई विमान, यात्री हुए परेशान
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166502