search

पंचकूला में खनन माफिया पर शिकंजा, भागने की कोशिश नाकाम, टीम ने टिप्पर और जेसीबी पकड़ी

Chikheang 2026-1-15 13:27:37 views 656
  

पुलिस की ओर से कब्जे में लिया गया टिप्पर और जेसीबी।



जागरण संवाददाता, पंचकूला। अवैध खनन के खिलाफ पुलिस का सख्त रुख लगातार जारी है। इसी कड़ी में पंचकूला पुलिस की पिंजौर थाना टीम ने गश्त के दौरान अवैध खनन में संलिप्त एक टिप्पर और एक जेसीबी मशीन को रंगे हाथों पकड़ा।

डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को खुफिया तंत्र के माध्यम से सूचना मिली थी कि पिंजौर क्षेत्र के गिरिड़ा गांव के पीछे बरसाती नदी से अवैध रूप से खनन किया जा रहा है। पंचकूला पुलिस द्वारा गठित एंटी इलीगल माइनिंग टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी।

पुलिस टीम को देखते ही माइनिंग माफिया अवैध खनन सामग्री के साथ मौके से फरार होने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर टिप्पर और जेसीबी को काबू कर लिया।  

दोनों वाहनों को थाना पिंजौर में खड़ा कर माइनिंग विभाग को सूचना दी गई, जिसके बाद माइनिंग विभाग ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए दोनों वाहनों को इंपाउंड कर लिया।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168644