search

Uttarakhand Forest Fire: अब यहां जंगल में लगी आग बगीचों तक पहुंची, सेब के 1200 पेड़ जले

LHC0088 2026-1-15 12:57:37 views 487
  

शिलगांव खत के हरटाड़ गांव में 10 कृषकों को हुआ लाखों का नुकसान. Jagran



संवाद सूत्र, त्यूणी । शिलगांव खत के हरटाड़ गांव के पास दस ग्रामीण किसानों के सेब के बगीचों में आग लग गई। इस घटना में करीब 1200 सेब के पेड़ जलकर राख हो गए। इससे किसानों को लाखों का नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि सिविल सोयम (राजस्व विभाग के अधीन) के जंगल से फैली आग ने बगीचों को अपनी चपेट में ले लिया। इस बीच एक ग्रामीण की दो मंजिला छानी भी जलकर राख हो गई।

कथियान क्षेत्र के हरटाड़ गांव निवासी कृषक काना सिंह, जगत सिंह, दिनेश, जयंद्र सिंह, महेंद्र, प्रमोद, सूरत सिंह, नरेश, पातीराम व मनवीर आदि के खेड़ा मानवा व शयलाड़ में सेब के बगीचे हैं। बुधवार को बगीचे से सटे सिविल सोयम के जंगल में लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। हरटाड़ निवासी दस कृषकों के बगीचे में आग फैलने से चपेट में आए करीब 1200 सेब के पेड़ जल गए। काना सिंह की दो मंजिला छानी भी आग की चपेट में आ गई।

इस घटना से किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है। कृषि बागवानी पर निर्भर प्रभावित किसानों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। प्रभावित किसानों ने शासन प्रशासन से नुकसान के एवज में उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। वहीं नायब तहसीलदार सरदार सिंह राणा ने क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक से नुकसान की रिपोर्ट तलब की है।

यह भी पढ़ें- उच्च हिमालयी क्षेत्र के जंगलों का सर्दियों में धधकना चिंता का विषय, ग्लेशियरों पर भी मंडरा रहा खतरा

यह भी पढ़ें- यूनेस्को विश्व धरोहर फूलों की घाटी में आग के बाद हरिद्वार में अलर्ट, जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के नंदा देवी क्षेत्र में वनाग्नि पर वायुसेना ने पाया काबू, बड़ा नुकसान होने से टला
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166433