search

मछली पकड़ने निकले 11 पाकिस्तानी भारतीय सीमा में घुसे, गुजरात के कच्छ में गिरफ्तारी, पूछताछ में जुटी एजेंसियां

deltin55 2026-1-15 11:56:10 views 497


अहमदाबाद/कच्छ: गुजरात के कच्छ से लगी समुद्री सीमा में घुसने पर भारतीय तटरक्षक बल ने 11 पाकिस्तानों को अरेस्ट किया है। ये सभी एक 『 वाली✩ाम की नाव पर सवार थे। प्रारंभिक पूछताछ में सभी ने खुद को मछुआरा बताया है, लेकिन बिना किसी अनुमति के भारतीय सीमा में आने पर तटरक्षक बलों ने गिरफ्तार किया। सभी 11 पाकिस्तानी नागरिकों से जखाऊ पोर्ट पर पूछताछ की जा रही है। तटरक्षक बलों की गिरफ्त में आए 11 पाकिस्तानियों में 2 नाबालिग भी शामिल हैं।  ‘अल वली’ नाव जब्त की जानकारी के अनुसार भारतीय तटरक्षक बल ने अंतरराष्ट्रीय जलसीमा के निकट भारतीय जलक्षेत्र में अवैध प्रवेश की कोशिश पर एक्शन लिया। बुधवार करीब 12:30 बजे नियमित गश्त के दौरान तटरक्षक बल की हाई-स्पीड इंटरसेप्टर बोट सी-437 ने इस पाकिस्तानी नाव को भारतीय जलसीमा के अंदर अवैध रूप से प्रवेश करते समय रंगे हाथों पकड़ा। इसके बाद सी-437 ने नाव को जखौ बंदरगाह लाया, जहां सभी 11 मछुआरों से गहन पूछताछ की जा रही है।सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं सी-437 इंटरसेप्टर बोट साल 2018 में तटीय सुरक्षा मजबूत करने के लिए कमीशन की गई थी। यह बोट 83 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से समुद्र में गश्त करने में सक्षम है। इसमें आधुनिक नेविगेशन एवं संचार उपकरण लगे हुए हैं। इससे पहले भी इस बोट ने मई 2024 में मीठापुर बंदरगाह के पास बेहोश मछुआरे को बचाने और दिसंबर 2021 में पाकिस्तानी नाव से हेरोइन जब्त करने जैसे महत्वपूर्ण ऑपरेशन में अहम भूमिका निभाई थी। फिलहाल सभी गिरफ्तार मछुआरों और नाव के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उनसे पूछताछ भी की जा रही है।
like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin55

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

12

Posts

1310K

Credits

administrator

Credits
138776