search

वाराणसी के रास्ते गुजरेगी संतरागाछी-आनंद विहार टर्मिनल अमृत भारत एक्सप्रेस, PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

deltin33 2026-1-15 08:26:22 views 1046
  

अमृत भारत एक्सप्रेस। जागरण  



जागरण संवाददाता, वाराणसी। काशी वासियों को सियालदाह - बनारस के अलावा संतरागाछी - आनंद विहार टर्मिनल अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात मिल रही है। पश्चिम बंगाल में 18 जवनरी को आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दोनों ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे।

उद्घाटन स्पेशल के नाम पर संचालित गाड़ी संख्या -03065 संतरागाछी - आनंद विहार टर्मिनल अमृत भारत स्पेशल ट्रेन अगले दिन 19 जनवरी को सुबह पांच बजे कैंट स्टेशन पहुंचेगी। पांच मिनट का ठहराव लेकर यह ट्रेन वाया जौनपुर, सुल्तानपुर, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद और गाजियाबाद के रास्ते रात्रि नौ बजे तक आनंद विहार टर्मिनल स्टेशन पहुंचेगी।

महानगरी एक्सप्रेस 21 मार्च से बनारस स्टेशन से चलेगी  वाराणसी से मुम्बई के बीच संचालित महानगरी एक्सप्रेस का टर्मिनल स्टेशन 21 मार्च से बदल जाएगा। अब यह ट्रेन वाराणसी जंक्शन (कैंट स्टेशन) के बजाय बनारस स्टेशन से बनकर चलेगी। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार के अनुसार गाड़ी संख्या - 22178 महानगरी एक्सप्रेस बनारस स्टेशन से पूर्वाह्न 9.45 बजे प्रस्थान करेगी। जो अगले दिन पूर्वाह्न 11.40 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल (मुंबई) पहुंचेगी।   

यह भी पढ़ें- धनु से मकर में पहुंच उत्तरायण हुए सूर्य, खरमास समाप्त, काशी में उमड़ी भक्तों की भीड़   वहीं, गाड़ी संख्या- 22177 महानगरी एक्सप्रेस 20 जनवरी से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल स्टेशन से रात्रि 12.15 बजे रवाना होगी। दूसरे दिन वाराणसी जंक्शन के स्थान पर सुबह 3.45 बजे बनारस स्टेशन आएगी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477504