नई दिल्ली। म्यूचुअल फंड में आज ज्यादातर लोग एसआईपी के जरिए निवेश करते हैं। इसमें न्यूनतम अनुमानित रिटर्न 12 से 14 फीसदी मिल जाता है। लेकिन ये पूरी तरह से शेयर बाजार पर निर्भर करता है। आज हम एसआईपी कैलकुलेशन की मदद से समझेंगे कि हर महीने 3000 रुपये की एसआईपी से कब तक 15 लाख रुपये का फंड बनेगा?
कैलकुलेशन
- निवेश रकम- 3000 रुपये प्रति माह
- निवेश रिटर्न- 12 फीसदी
अगर कोई व्यक्ति हर महीने 3000 रुपये की एसआईपी करता है और उसे 15 लाख रुपये का फंड तैयार करना है, तो उसे 12 फीसदी रिटर्न के हिसाब से 15 साल तक निवेश करना होगा। इन 15 सालों में आपको 15,14,000 रुपये मिल सकते हैं। इसके साथ ही आपका मूलधन 5,40,000 रुपये बन जाएगा।
क्या होता है Hybrid Fund?
हाइब्रिड म्यूचुअल फंड को अधिक सुरक्षित माना जाता है। क्योंकि इसके अंतर्गत इक्विटी और डेट दोनों ही आते हैं। दो अलग-अलग तरह के निवेश विकल्प होने से ये बैलेंस रहता है। हालांकि क्योंकि इसमें डेट भी मिला है, इसलिए आपको मामूली या सामान्य रिटर्न ही देखने को मिलेगा।
दूसरे शब्दों में कहा जाए तो हाइब्रिड म्यूचुअल फंड के जरिए निवेशक डेट और इक्विटी दोनों में निवेश कर पाता है।
Top Funds: 5 साल में किसने दिया सबसे ज्यादा रिटर्न?
| नाम | AUM | एक्सपेंस रेश्यो | CAGR 5Y | | क्वांट मल्टी एसेट एलोकेशन फंड | 4434.354 | 0.58 | 26.85795 | | ICICI प्रू मल्टी एसेट फंड | 78179.11 | 0.64 | 22.072 | | ICICI प्रू इक्विटी एंड डेट फंड | 49222.51 | 0.92 | 21.55942 | | बैंक ऑफ इंडिया मिड एंड स्मॉल कैप इक्विटी एंड डेट फंड | 1320.716 | 0.68 | 20.60093 | | HDFC बैंलेस एडवांस फंड | 108205.1 | 0.73 | 19.62731 | | महिंद्रा मैनुलिफ एग्रेसिव हाइब्रिड फंड | 2108.492 | 0.45 | 18.52563 | | क्वांट एग्रेसिव हाइब्रिड फंड | 2077.936 | 0.8 | 18.26135 | | निप्पॉन इंडिया मल्टी एसेट एलोकेशन फंड | 10661.23 | 0.27 | 18.18321 | | एडेलवाइस एग्रेसिव हाइब्रिड फंड | 3412.832 | 0.38 | 17.69686 | | JM एग्रेसिव हाइब्रिड फंड | 785.3267 | 0.69 | 17.39601 |
क्या आपको निवेश करना चाहिए?
अगर आप एक बैलेंस फंड को देख रहे हैं, जो इक्विटी फंड से ज्यादा सुरक्षित हो, तो ये फंड आपके लिए है। हालांकि इसमें इक्विटी जैसे आकर्षक रिटर्न मिलने के चांस कम होते हैं। किसी भी म्यूचुअल फंड में सिर्फ रिटर्न को देखकर निवेश न करें। निवेश करने से पहले वित्तीय सलाहकार की सलाह जरूर लें।
(डिस्क्लेमर: यहां म्यूचुअल फंड पर दी गयी जानकारी निवेश की सलाह नहीं है। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। म्यूचुअल फंड में जोखिम हो सकता है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।) |