search

Deh Vyapar: होटल में जिस्मफरोशी का खुलासा, लड़कियों सहित 15 गिरफ्तार; फ्रेंडशिप एप से बुलाते थे ग्राहक

Chikheang 2026-1-14 12:27:42 views 806
  

देह व्यापार में पकड़े गए आरोपितओं के बारे में पत्रकारों को जानकारी देते एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठका (मध्य )। साथ में दाएं से सीओ तृतीय सर्वम सिहं, सीओ द्वितीय कमलेश कुमार और प्रशिक्षु आइपीएस सम्यक चौधरी। जागरण   



जागरण संवाददाता, अलीगढ़। सारसौल क्षेत्र में स्थित चौहान कॉम्पलेक्स स्काईवे होटल और मैराकी होटल में लंबे अंतर राज्यीय देह व्यापार गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। दोनों होटलों से सात महिलाओं सहित 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें चार महिलाएं दिल्ली की, एक झारखंड और दो अलीगढ़ की रहने वाली हैं। कार, बाइक, मोबाइल फोन से आपत्ति जनक सामान भी बरामद किया है।
सारसौल चौराहे पर दो होटलों में चल रहा था देह व्यापार

एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में मीडिया को बताया कि बन्नादेवी क्षेत्र के सारसौल चौराहा पर स्थित चौहान कॉम्पलेक्स स्काईवे होटल और चौराहे से कुछ आगे जीटी रोड पर स्थित मैराकी होटल में लंबे समय से देह व्यापार की सूचनाएं मिल रहीं थीं। सोमवार रात करीब दो बजे एसडीएम कोल महिमा सिंह राजपूत की मौजूदगी में पुलिस ने दोनों होटलों में छापेमारी की। जहां से महिलाओं सहित सभी आरोपित पकड़े गए। कुछ पुलिस को देखकर भाग भी गए।
ये पकड़े गए आरोपित

पकड़े गए आरोपितों में बन्नादेवी क्षेत्र के काशीराम, गुरुरामदास नगर निवासी रविन्द्र सिंह, वाल्मीकि बस्ती गली नंबर एक, नई बस्ती निवासी राजा, अभिषेक, वाल्मीकि बस्ती निवासी दीपक, काली मंदिर के पास सारसौल निवासी करन और हरिपर्ल लाज के पीछे, सारसौल निवासी शुभम, सासनी गेट क्षेत्र के शिव विहार कॉलोनी निवासी राहुल वार्ष्णेय और अतरौली के खानपुर किटौली निवासी अरुण शामिल हैं। सभी के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम-1956 व अन्य धाराओं के तहत बन्नादेवी थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया है।  
किराए पर लेकर चला रहे थे होटल, झाड़ते थे रौब

सीओ बन्नादेवी कमलेश कुमार के अनुसार गिरोह के मुख्य सरगना रविन्द्र सिंह और राहुल हैं। रविंद्र ने चौहान काम्पलेक्स स्काईवे होटल और राहुल ने मैराकी होटल किराए पर ले रखे थे। रविंद्र के पास प्रेस कार्ड भी मिला है, जिसके आधार पर वह मीडिया कर्मी होने का रौब भी झाड़ता था।

राहुल भी यही करता था। छापेमारी से पहले एक दारोगा होटल में गए तो उन पर ही रौब झाड़ दिया था। पकड़े गए शुभम शर्मा के खिलाफ देहली गेट और बन्नादेवी थाने में मुकदमा पंजीकृत हैं। अन्य का आपराधिक इतिहास पुलिस खंगाल रही है।
फ्रेंडशिप एप के जरिए बुलाते थे लड़कियां

सीओ द्वितीय के अनुसार रवि और भागा हुआ आरोपित लड़कियाें को बुलाने का काम करते थे। इसके लिए वह फ्रेंडशिप एप का भी सहारा लेते। लड़कियों के अलीगढ़ आने पर उन्हें कार की सुविधा दी जाती। ये कार भी बरामद की है, जिसे राहुल इस्तेमाल करता था। ये कार किसी और की है, उसकी भी जानकारी की जा रही है। पुलिस के अनुसार ग्राहकों से आरोपित एक हजार से लेकर पांच हजार तक वसूलते थे।  
जेल गई युवती की पिस्टल लहराती तस्वीर...

सात महिलाओं के साथ जेल गई एक युवती की पिस्टल लिए तस्वीर भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रही है। सीओ के अनुसार ये पिस्टल खेरेश्वर चौराहे के पास होटल चला रहे योगी की बताई गई है। उसकी भी तलाश की जा रही है, इसके बाद ही पता चल सकेगा कि ये पिस्टल लड़की के पास कहां से आई?  
पति से हुआ विवाद तो कर लिया देह व्यापार का धंधा

अलीगढ़ की पकड़ी गईं दो युवतियों में एक क्वार्सी क्षेत्र की और दूसरी पीएसी क्षेत्र की है। पीएसी क्षेत्र में रहने वाली युवती का पति से विवाद हो गया था। इसके चलते वह देहात व्यापार से जुड़े गिरोह के संपर्क में आ गई। दिल्ली की पकड़ी गई एक युवती ने अपने बचाव में पुलिस को यह भी बताया कि वह दांत दिखाने आई थी, इस लिए होटल में रुक गई। दिल्ली से इतनी दूर अकेली ही क्यों आई? इसका जवाब उसके पास नहीं था।  
ये सामान हुआ बरामद

आरोपितों से पुलिस ने 58070 रुपये, 17 मोबाइल फोन, दो आगुंतक रजिस्टर, पांच एटीएम कार्ड, एक क्यूआर कोड स्कैनर, एक स्वैप मशीन, 35 विजिटिंग कार्ड, तीन प्रेस आईकोर्ड, दो आधार कार्ड, एक ड्राइवरी लाइसेंस, एक कार, एक बाइक व बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168561