search

मथुरा में चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, चॉकलेट का लालच देकर ले गया आरोपी किशोर

Chikheang 2026-1-14 06:56:44 views 571
  

सांकेतिक तस्वीर।



संवाद सूत्र, जागरण, फरह। एक गांव में चार वर्षीय बालिका के साथ गांव के ही किशोर ने चाकलेट देने के बहाने नौहरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। किशोर की तलाश की जा रही है।
चाकलेट देकर बहाने से आरोपित बालिका को ले गया नौहरे

थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला किशोर सुबह अपने पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति की चार वर्षीय बेटी को चाकलेट देकर पास में स्थित अपने नौहरे में ले गया। नौहरे में ले जाकर किशोर ने बालिका से दुष्कर्म किया। बालिका ने घर आकर स्वजन को बताया तो मामले की शिकायत पुलिस में की गई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद किशोर गांव से भाग गया।
प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस तलाश में जुटी

फरह थाना प्रभारी छोटे लाल ने बताया कि दुष्कर्म की घटना को एक युवक ने अंजाम दिया है। मुकदमा दर्ज कर लिया है। बालिका का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। आरोपित किशोर है, उसकी तलाश की जा रही है।
गोकशी करने वाले गिरोह पर गैंग्स्टर एक्ट की कार्रवाई, तीन के खिलाफ मुकदमा

पुलिस ने गोकशी करने वाले एक गिरोह के खिलाफ गैंग्स्टर की कार्रवाई की है। नौहझील थाना प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि गिरोह के सरगना सुनील निवासी गांव वलीपुर वर्तमान पता मिलिक तहसील के पीछे थाना खैर अलीगढ़, गिरोह के सदस्य अनिल और तौफीक उर्फ पहलवान उर्फ लंगड़ा निवासी हमदर्द नगर जमालपुर थाना सिविल लाइन अलीगढ़ के खिलाफ गैंग्स्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपित गोवंशी को इंजेक्शन लगाकर बेहोश करते थे। इसके बाद गोकशी कर गोमांस का अवैध विक्रय करते थे। इस गतिविधि से अर्जित धन से आरोपित अपने तथा परिवार का जीवनयापन कर रहे थे।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168508