search

Jharkhand Politics: आदित्य साहू होंगे भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष, आज होगी औपचारिक घोषणा

deltin33 2026-1-14 05:28:04 views 530
  

नामांकन दाखिल करते हुए आदित्य साहू।



राज्य ब्यूरो, रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को आदित्य साहू ने अपना नामांकन किया। प्रदेश कार्यालय में संगठन पर्व के अंतिम चरण में अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के नामांकन हुए। केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर रांची पहुंचे केंद्रीय मंत्री और प्रदेश चुनाव अधिकारी जुएल उरांव ने आदित्य साहू का नामांकन कराया।

जुएल उरांव ने बताया कि नामांकन की समय सीमा में प्रदेश अध्यक्ष के लिए एक और राष्ट्रीय परिषद सदस्य के लिए 21 नामांकन पत्र प्राप्त हुए। प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और सांसद विद्युत वरण महतो नामांकन पत्र के प्रस्तुतकर्ता बने। प्रदेश अध्यक्ष के लिए कार्यकारी अध्यक्ष सांसद आदित्य साहू ने नामांकन किया।

उनके प्रस्तावक प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी,पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, सांसद विद्युत वरण महतो, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, विकास प्रीतम, बालमुकुंद सहाय, प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, प्रवक्ता रमाकांत महतो, महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती सिंह बने हैं।

जुएल उरांव ने बताया कि राष्ट्रीय परिषद के लिए 21 नामांकन प्राप्त हुए, जिसमें कड़िया मुंडा, अर्जुन मुंडा, समीर उरांव, यदुनाथ पांडेय, चम्पाई सोरेन, संजय सेठ, रघुवर दास, दिनेशानंद गोस्वामी, मधु कोड़ा, पशुपति नाथ सिंह, रविन्द्र कुमार राय, अमर कुमार बाउरी, नीलकंठ सिंह मुंडा, भानु प्रताप शाही, जीतूचरण राम, अभयकांत प्रसाद, प्रदीप वर्मा, अनंत ओझा, दीपक प्रकाश, गीता कोड़ा शामिल हैं।

बुधवार को दोपहर दो बजे प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के नामों की विधिवत घोषणा की जाएगी। एकल नामांकन होने की वजह से आदित्य साहू का नाम प्रदेश अध्यक्ष के रूप में घोषित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- पशुपालकों के लिए बड़ी खबर! पशुपालन में ऑस्ट्रेलिया की तकनीक अपनाएगा झारखंड, दूध उत्पादन में होगी वृद्धि

यह भी पढ़ें- पलामू में कपड़ा व्यापारी से प्रिंस खान के नाम पर मांगी गई एक करोड़ की रंगदारी, जांच में जुटी पुलिस

यह भी पढ़ें- जमशेदपुर से किडनैपिंग की आशंका: उद्योगपति देवांग गांधी के पुत्र कैरव का संदिग्ध अपहरण, कांदरबेड़ा में लावारिस मिली कार
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477436