search

हनीमून के लिए ले गया बैंकाक, वहां जो किया भूल नहीं पा रही पत्नी; मामला पहुंचा पुलिस थाने

cy520520 2026-1-13 22:56:52 views 841
  

सांकेतिक तस्वीर।



जासं, फिरोजाबाद। विवाहिता को शादी के तीन दिन बाद से ही ससुराल में प्रताड़ित किया जाने लगा। दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर बैंकाक में हनीमून पर ले जाकर पति ने शारीरिक उत्पीड़न किया। इतना ही उसके अश्लील वीडियो बनाए। रिश्ता बचाने के लिए विवाहिता सबकुछ सहन करती रही, लेकिन पति और ससुराल वालों की हरकत नहीं बदली तो स्वजन को जानकारी दी।

विवाहिता की तहरीर थाना उत्तर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है। थाना उत्तर क्षेत्र निवासी विवाहिता ने तहरीर में पुलिस को बताया कि उसकी शादी जनवरी 2019 को गाजियाबाद के प्रेरित अग्रवाल से हुई थी। शादी के बाद से दहेज में ससुराल वाले क्रेटा कार की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न करने लगे।

23 जनवरी 2019 को पति बैंकाक में हनीमून पर ले गया। जहां नशे और शक्तिवर्धक दवाएं लेकर शारीरिक उत्पीड़न किया। 31 अगस्त 2021 को विवाहिता ने बेटे को जन्म दिया। देखभाल के अभाव में विवाहिता को संक्रमण हो गया। पति ने उपचार कराने बजाए उसके अश्लील फोटो खींचकर स्वजन को दिखाए।

पीड़िता ने इसकी शिकायत स्वजन से की तो वे उसे लेकर मायके आ गए। इंस्पेक्टर अंजीश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163956