search

गाजियाबाद-मेरठ समेत पश्चिम यूपी के 10 जिलों से अलग राज्य बनाने की मांग, सांसद अरुण गोविल ने दिया ये रिएक्शन

cy520520 2026-1-13 20:26:50 views 562
  



जागरण संवाददाता, मेरठ। भारतीय किसान आंदोलन के पदाधिकारी मंगलवार को सांसद अरुण गोविल से मिले। इस दौरान उन्होंने एक ज्ञापन भी दिया। जिसमें मांग रखी कि पश्चिम उत्तर प्रदेश को अलग राज्य बनाया जाए। सांसद से अपील की कि वह इस मांग को संसद तक पहुंचाए।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप त्यागी ने कहा कि आजादी के बाद से पश्चिम के जिले मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, हापुड़, शामली, बागपत, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, सहारनपुर सरकारों की उपेक्षा के शिकार हो रहे हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जनता लंबे समय से अलग राज्य बनाने के लिए संघर्ष कर रही है।

इसके लिए जनप्रतिनिधियों का सहयोग जरूरी है। इस पर सांसद ने कहा कि वह उनकी बात को केंद्र सरकार और राज्य सरकार तक पहुंचाएंगे। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने सांसद के जन्मदिन पर फूलों के गुलदस्ते भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दी। इस दौरान गंगा शरण त्यागी, महेंद्र सिंह त्यागी, गौतम वाल्मीकि, नितिन बालियान, प्रणव अहलावत आदि किसान मौजूद रहे।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163944