search

करूर भगदड़ मामले में एक्टर विजय की बढ़ीं मुश्किलें, 19 जनवरी को CBI ने फिर बुलाया

LHC0088 2026-1-13 19:27:54 views 748
  

करूर भगदड़ मामले में विजय को पूछताछ के लिए बुलाया। (फाइल)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तमिलनाडु के करूर में हुई भगदड़ मामले की जांच सीबीआई कर रही है। इसी सिलसिले में टीवीके प्रमुख और एक्टर विजय को सीबीआई ने पूछताछ के लिए 19 जनवरी को फिर से दिल्ली बुलाया है। विजय से कल भी पूछताछ की गई थी।

सूत्रों ने बताया कि करीब 6 घंटे तक चली पूछताछ में उन्होंने जांच एजेंसी के बताया कि इस भगदड़ के लिए उनकी पार्टी जिम्मेदार है, जिसमें 41 लोगों की मौत हो गई थी।
CBI कर रही है मामले की जांच

27 सितंबर के हुई इस घटना की जांच कई बार अलग-असग एजेंसियों को सौंपी गई। बात में यह मामला सीबीआई को तब सौंपा गया जब सु्प्रीम कोर्ट ने कहा कि जांच की जरूरत है और तमिलनाडु सरकार द्वारा पहले से नियुक्त एक सदस्यीय आयोग को रद कर दिया।

  

कोर्ट ने यह भी कहा कि जांच की निगरानी सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता वाली एक पैनल द्वारा की जानी चाहिए।
भगदड़ में गई 41 लोगों की जान

शुरुआत में, मद्रास हाई कोर्ट ने त्रासदी की वजहों की जांच के लिए एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम बनाई थी। इस भगदड़ पिछले साल विजय द्वारा संबोधित एक बड़ी रैली में हुई थी, जिसमें 41 लोगों की जान चली गई थी।

  

तमिलनाडु पुलिस ने इस अराजकता के लिए विजय के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने में कथित तौप पर बहुत ज्यादा देरी को जिम्मेदार ठहराया था। पुलिस का कहना था कि वहां पर्याप्त इंतजाम नहीं थे, जिससे नाराज भीड़ बेकाबू हो गई। हालांकि विजय ने इन आरोपों को नकार दिया और इसे डीएमके की साजिश बताया, जिसे सत्ताधारी पार्टी ने खारिज कर दिया।

यह भी पढ़ें- \“ये तमिल संस्कृति पर हमला\“, एक्टर विजय के समर्थन में आए राहुल गांधी; जन नायकन को लेकर केंद्र को घेरा
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166324