search

किन्नर के घर में विस्फोट करने वाला 50 हजार का इनामी गिरफ्तार, विस्फोटक पदार्थ, एक असलहा और कारतूस बरामद

deltin33 2026-1-13 18:26:43 views 1245
  



जागरण संवाददाता, चंदौली। बलुआ थाना के मोहरगंज में किन्नर के घर में विस्फोट करने के मामले में फरार चल रहा सराय निवासी 50 हजार का ईनामी अभिषेक सिंह मंगलवार को पुलिस के हत्थे चढ़ा। बलुआ और धीना पुलिस ने बहोरा चंडौल रेलवे स्टेशन के पास पुलिया से गिरफ्तारी की। आरोपित के पास से चार जिलेटिन राड (विस्फोटक पदार्थ), एक अवैध असलहा .32 बोर, एक जिंदा कारतूस .32 बोर बरामद हुआ। एसपी ने अभिषेक सिंह और विकास सिंह पर इनाम घोषित किया था। अभी विकास पुलिस की पकड़ से दूर है।

मोहरगंज स्थित तीन मंजिला इमारत में खुशबू किन्नर रहते हैं। बीते 21 दिसंबर की रात खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सो रहे थे। इस बीच अचानक विस्फोट हो गया और एक दीवार भरभराकर गिर गई थी। इससे आसपास के मकानों तक कंपन महसूस किया गया था। धमाके के बाद लोग घरों से बाहर निकल आए थे। तीन किन्नरों को मामूली चोट आई थी। इसको लेकर किन्नरों ने चौराहा पर जाम कर बवाल भी किया था।

गिरफ्तार आरोपित अभिषेक सिंह उर्फ टिंकू ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ पुरानी रंजिश को लेकर खुशबू किन्नर को मारने के नियत से उसके घर को क्षतिग्रस्त कर दिया था। इसमें खुशबू किन्नर बच गई। तब से फरार था और बिहार में छिपकर रह रहा था। वह पकड़े जाने के डर से अपना मोबाइल घटना के पहले से ही अपने साथ लेकर नहीं चलता था। जिलेटिन राड उसके साथी विकास ने ही दिया है, वह इसको कहां से लाया है, उसके बारे में को जानकारी नहीं है। यह कट्टा व कारतूस उसने बिहार में राह चलते एक व्यक्ति से खरीदा था, जिसका नाम व पता नहीं जानता है।

यह भी पढ़ें- चंदौली में हाईवे बना काल, गुरेरा में बुजुर्ग को कार से 50 मीटर तक घसीटने से हुई मौत
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477410