search

कांग्रेस महानगर उपाध्यक्ष सतनाम सिंह को तीन दिन में दूसरी बार रामनगर पुलिस ने क‍िया हाउस अरेस्ट

cy520520 2026-1-13 17:56:46 views 953
  

पुल‍िस‍िया कार्रवाई से नाराज सतनाम सिंह ने मंगलवार को प्रतीकात्मक उपवास रखा।



जागरण संवाददाता, (रामनगर) वाराणसी। कांग्रेस के महानगर उपाध्यक्ष सतनाम सिंह को बीते तीन दिनों में दूसरी बार रामनगर पुलिस ने उनके घर मे हाउस अरेस्ट कर दिया। जिससे नाराज सतनाम सिंह ने मंगलवार को प्रतीकात्मक उपवास रखा।

उन्होंने कहा कि दशकों से चली आ रही मनरेगा योजना ग्रामीण, बेरोजगारों, मजदूर, महिलाओं, दलितों, वंचितों को आर्थिक रूप से समृद्ध करती रही है। इसका नाम और नियम बदलकर सरकार उनके अधिकारों पर कुठाराघात करने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि नयी व्यवस्था से पंचायतें और भी कमजोर होंगी। उन्होंने कहा कि मनरेगा को समाप्त करने का विरोध कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर संसद तक करने का प्रयास करेगी।

वहीं दूसरी ओर सतनाम सिंह की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही सैकड़ों की संख्या में पहुंचे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पुरजोर विरोध किया। इस दौरान यासीन राइन, समीम अख्तर, रोजी बेगम, गिरधारीलाल प्रजापति, सुरेंद्र कन्नौजिया, राजेन्द्र सहित काफी संख्या में कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी बहस भी हुई ।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163991