search

पंचकूला के पिंजौर में दिखा तेंदुए बच्चा, डीएलफ और ट्राइडेंट हिल्स के आसपास रहने वाले लोगों में डर का माहौल

LHC0088 2026-1-13 13:56:44 views 1115
  

पिंजौर के आस-पास के क्षेत्र से वन का क्षेत्र लगता है, जिसके चलते यहां के रिहायशी इलाकों में जंगली जानवर आ जाते हैं।



संवाद सहयोगी, पिंजौर। पिंजौर-कालका अर्बन कॉम्प्लेक्स के सेक्टर-3 (डीएलएफ) और 4 (ट्राइडेंट हिल्स) के क्षेत्र में एक तेंदुए का बच्चा देखा गया। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने उसकी वीडियो और रील बनाकर इंटरनेट मीडिया पर डाल दी, जिसके बाद देखते ही देखते यह रील वायरल हो गई। इस घटना के बाद आस-पास के लोगों में डर का माहौल है। लोग अपने घरों से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं।

वहीं, अमरावती चौकी के पुलिस अधिकारियों ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। बता दें कि निजी बिल्डर द्वारा पिंजौर-कालका अर्बन कॉम्प्लेक्स के सेक्टर 4 में एक टाउनशिप बनाई जा रही है। इस जगह पर आस-पास के एरिया जैसे हिमशिखा, डीएलएफ, पिंजौर-कालका अर्बन कॉम्प्लेक्स के सेक्टर 5 के लोग सैर करने आते हैं।

कुछ लोग साथ लगते गांवों से दूध भी लेने जाते हैं। इस घटना के बाद लोगों में डर का माहौल है। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तेंदुआ देखने वाले लोगों ने उसे मौके से भगाया तो वह जंगल की ओर भाग गया। गौरतलब है कि पिंजौर के आस-पास के क्षेत्र से वन का क्षेत्र लगता है, जिसके चलते यहां के रिहायशी इलाकों में जंगली जानवर आ जाते हैं।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166348