search

‎जन्मदिन मनाकर लौट रहे दो युवकों की सड़क हादसे में मौत, ट्रैक्टर की चपेट में आई थी स्कूटी

cy520520 2026-1-13 13:27:11 views 477
  

हादसे में मारे गए युवकों की फाइल फोटो।



‎जागरण संवाददाता, कुशीनगर। जन्मदिन मनाकर मित्र के साथ लौट रहे युवक की स्कूटी तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। दुर्घटना में स्कूटी सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे स्वजन व पुलिस घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेवरही ले गई, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना सोमवार की रात करीब एक बजे सेवरही के महाराज प्रताप चौक पर घटित हुई। दोनों युवक हेलमेट नहीं पहने थे।

‎मृतकों की पहचान उपनगर के वार्ड नंबर नौ तुलसी नगर निवासी 23 वर्षीय आदित्य उर्फ भोला मद्धेशिया व वार्ड नंबर दो आंबेडकर नगर निवासी 22 वर्षीय अंकित मद्धेशिया के रूप में हुई। दोनों आपस में मित्र थे। आदित्य उर्फ भोला का जन्मदिन था।

जन्मदिन मनाने के बाद वे किसी मित्र को बनरहां छोड़कर लौट रहे थे, तभी यह दुर्घटना हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है।‎आदित्य उर्फ भोला दो भाइयों में छोटा व अविवाहित था। उसके पिता प्रकाश मद्धेशिया की पूर्व में ही मृत्यु हो चुकी थी। वह बड़े भाई राजा के साथ कस्बे में होटल का संचालन करता था।

  

वहीं, अंकित मद्धेशिया दो भाइयों में छोटा व अविवाहित था। वह रेडीमेड कपड़ों की दुकान पर कार्य करता था। उसके पिता चंद्रप्रकाश मजदूरी करते हैं, जबकि बड़ा भाई बाहर रहकर काम करता है। घटना की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

चौकी प्रभारी अनिल शर्मा ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है व अज्ञात चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163991