search

मेरठ सिटी स्टेशन पर बुजुर्ग महिला पर किसने उठाया हाथ? मुकदमा दर्ज

Chikheang 2026-1-13 13:27:09 views 801
  



जागरण संवाददाता, मेरठ। दिल्ली जाते समय सिटी स्टेशन पर 65 साल की बुजुर्ग महिला को पीटा गया। जमीनी विवाद के चलते दो हमलावरों ने घटना को अंजाम दिया। पीड़िता की तरफ से मामले की तहरीर रेलवे रोड थाने में दी गई। पुलिस ने पीड़िता की तरफ से मुकदमा दर्ज कर लिया।

शास्त्रीनगर निवासी 65 वर्षीय तस्लीम रविवार को घर से ई-रिक्शा में सवार होकर रेलवे स्टेशन पहुंची थी। वह अपनी रिश्तेदारी में दिल्ली जा रही थी। रेलवे पर पहुंचते ही पहले से खड़े सफी और रफी ने तस्लीम पर हमला कर दिया। भीड़ के बीच में महिला को सरेआम पीटा गया। हमलावरों और पीड़ित महिला का जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।

महिला ने यूपी-112 पर काल कर घटना की जानकारी दी। उसके बाद पुलिस ने पीड़िता की तरफ से दोनों हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ नवीना शुक्ला ने बताया कि बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर आरोपितों को पकड़ा जाएगा।

निर्माणाधीन मकान में चोरी करने वाला आरोपित गिरफ्तार

कंकरखेड़ा के डिफेंस एन्क्लेव निवासी मनीष कुमार ने बताया कि उनके घर पर निर्माण कार्य चल रहा है। 10 जनवरी की शाम को मकान पर पहुंचा। मकान की पहली मंजिल के कमरे का ताला टूटा हुआ था। वहां से मिस्त्री के उपकरण और 20 किलो सरिया गायब कर दिया। सीसीटीवी फुटेज से चेक किया कि साहिल पुत्र हसरत निवासी लाला मोहम्मदपुर ने सामान चोरी किया था। पुलिस ने आरोपित साहिल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168517