search

मुंबई से उड़ी फ्लाइट, चंडीगढ़ में आधी रात कोहरे ने रोकी लैंडिंग, दो घंटे बाद वापस डायवर्ट, सुबह भी कई उड़ानें प्रभावित

Chikheang 2026-1-13 10:57:25 views 528
  

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स की लैंडिंग की अनुमति न मिलने के कारण यात्रियों को झेलनी पड़ रही परेशानी।



मुंबई से उड़ी फ्लाइट, चंडीगढ़ में आधी रात को कोहरे ने रोकी लैंडिंग
- दो घंटे उड़ने के बाद वापस मुंबई डायवर्ट, यात्री हुए परेशान
-
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। मुंबई से चंडीगढ़ जा रही इंडिगो एअरलाइंस की फ्लाइट 6E-6204 सोमवार रात निर्धारित समय रात 8:20 बजे के बजाय करीब 1 घंटा 40 मिनट की देरी से रात 10:15 बजे मुंबई एयरपोर्ट से रवाना हुई।  

फ्लाइट ने लगभग दो घंटे तक उड़ान भरी, लेकिन रात करीब 12 बजे चंडीगढ़ में लैंडिंग की अनुमति न मिलने के कारण वापस मुंबई डायवर्ट कर दिया गया। अचानक हुए इस घटनाक्रम से विमान में सवार यात्रियों में नाराजगी और बेचैनी फैल गई।

एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, मंगलवार सुबह भी चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर स्थिति सामान्य नहीं हो सकी है। कोहरे और कम दृश्यता के कारण अबू धाबी और बेंगलुरू से आ रही उड़ानों को भी लैंडिंग की अनुमति नहीं दी जा रही। बताया गया कि करीब एक घंटे यह फ्लाइट्स चंडीगढ़ एयरपोर्ट के ऊपर ही चक्कर लगाती रही।

चंडीगढ़ एयरपोर्ट अथाॅरिटी के अधिकारियों ने बताया कि सोमवार रात जिस समय फ्लाइट 6E-6204 मुंबई से रवाना हुई थी, उस समय चंडीगढ़ में मौसम साफ था। हालांकि, उड़ान के दौरान ही अचानक मौसम खराब हो गया और चंडीगढ़ एयरपोर्ट के ऊपर घना कोहरा छा गया, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई। खराब दृश्यता के चलते सुरक्षा कारणों से फ्लाइट को लैंड करने की अनुमति नहीं दी जा सकी।

फ्लाइट के मुंबई लौटने के बाद यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई यात्री आधी रात को गंतव्य पर पहुंचने की उम्मीद में थे, लेकिन वापस मुंबई पहुंचने के बाद उन्हें न तो समय पर स्पष्ट जानकारी मिली और न ही तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था। यात्रियों का कहना है कि बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को सबसे ज्यादा कठिनाई हुई।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168517