search

Yamuna River Cruise: अब दिल्ली यमुना पर लग्जरी क्रूज का ले सकेंगे गोवा वाला आनंद! NCR वालों को जल्द मिलेगा तोहफा, जानें- सबकुछ

LHC0088 2026-1-13 08:01:01 views 898
Delhi Yamuna River Cruise: दिल्ली वाले जल्द ही यमुना नदी पर इंटरनेशनल स्टैंडर्ड के लग्जरी क्रूज का आनंद ले पाएंगे। क्रूज सेवा शुरू करने की तैयारियां लगभग पूरी होने के करीब है। दिल्ली सरकार अपनी रिवरफ्रंट टूरिज्म और रिक्रिएशन प्लान के तहत 40 सीटों वाला क्रूज लॉन्च करने जा रही है। पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने सोमवार (12 जनवरी) को इसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुंबई में बन रहा क्रूज लगभग तैयार है। 20 जनवरी को दिल्ली के लिए रवाना होगा।



कपिल मिश्रा ने कहा कि दिल्ली सरकार के इस पहल से राजधानी के लोग शहर से बाहर जाए बिना गोवा जैसे लोकप्रिय टूरिस्ट डेस्टिनेशन में मिलने वाले अनुभवों का मजा ले सकेंगे। मिश्रा ने बताया कि क्रूज वेसल लगभग तैयार है। इसे 20 जनवरी को मुंबई से राजधानी दिल्ली ले जाया जाएगा। इस सफर में तीन से चार दिन लगने की उम्मीद है।



उन्होंने कहा कि इसके बाद राष्ट्रीय राजधानी में इसमें इंजन लगाया जाएगा। मिश्रा ने आगे कहा, “क्रूज लगभग तैयार है। मैं खुद इसका इंस्पेक्शन करने मुंबई आया हूं। जब यह दिल्ली पहुंचेगा, तो बाकी टेक्निकल काम पूरा हो जाएगा और इसे फरवरी में लॉन्च किया जाएगा।“




संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/delhi-air-quality-today-temperature-dips-dense-fog-cold-wave-and-very-poor-aqi-grip-city-check-aqi-in-your-area-article-2338047.html]शिमला से ठंडी हुई राजधानी दिल्ली, कड़ाके की ठंड और प्रदूषण ने बढ़ाई मुश्किल; IMD ने जारी किया \“ऑरेंज अलर्ट\“
अपडेटेड Jan 13, 2026 पर 7:40 AM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/weather-news-delhi-ncr-colder-than-shimla-imd-forecast-and-cold-wave-warning-article-2338016.html]Weather News: दिल्ली-NCR पर सर्दी का कहर! शिमला से भी ज्यादा सर्द रातें, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
अपडेटेड Jan 12, 2026 पर 9:50 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/gurugram-hockey-coach-arrested-for-raping-a-minor-girl-in-stadium-bathroom-case-comes-to-light-after-she-becomes-pregnant-article-2337998.html]Gurugram: स्टेडियम के बाथरूम में नाबालिग लड़की से \“रेप\“ के आरोप में हॉकी कोच गिरफ्तार, प्रेग्नेंट होने पर खुला मामला!
अपडेटेड Jan 12, 2026 पर 9:29 PM

मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इस क्रूज सर्विस का उद्घाटन करेंगी। उसके बाद ये यमुना नदी पर चलेगी। ये एक घंटे का राउंड ट्रिप करवाएगी। मिश्रा ने कहा, “इस क्रूज में 40 यात्रियों के बैठने की कैपेसिटी होगी। इसमें म्यूजिक, एंटरटेनमेंट और खाने-पीने जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी।“



मंत्री के अनुसार, यह प्रोजेक्ट यमुना के किनारे एक मनोरंजन और आराम का हब विकसित करने की एक बड़ी योजना का हिस्सा है। उन्होंने कहा, “यह सिर्फ क्रूज सर्विस तक सीमित नहीं होगा। क्रूज टर्मिनल पर वाटर स्पोर्ट्स, मनोरंजक गतिविधियां और एक पूरा लेजर जोन भी प्लान किया जा रहा है। इसका मकसद दिल्ली के लोगों को किफायती कीमतों पर इंटरनेशनल लग्जरी अनुभव देना है।“



ये भी पढ़ें- Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र सरकार को झटका! चुनाव आयोग ने \“लाडकी बहिन\“ योजना की किश्त जारी करने पर लगाई रोक



मिश्रा ने कहा, “इस पहल से दिल्ली के लोग गोवा जैसे लोकप्रिय टूरिस्ट डेस्टिनेशन में मिलने वाले अनुभवों का आनंद अपने ही शहर में ले पाएंगे।“ उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार ने अपनी नदी कायाकल्प और पर्यटन विकास कार्यक्रम के तहत यमुना पर क्रूज सर्विस शुरू करने की घोषणा की थी। इस प्रोजेक्ट का मकसद पर्यावरण के अनुकूल पर्यटन को बढ़ावा देना है। साथ ही नदी के साथ लोगों की भागीदारी को बेहतर बनाना है।



दिल्ली में यमुना में आने के लिए क्रूज़ लगभग तैयार है आज मुंबई में क्रूज़ निर्माण का निरीक्षण किया , जल्द ही ये क्रूज़ यमुना नदी में चलेगा pic.twitter.com/QWc9rZ5wrF — Kapil Mishra (@KapilMishra_IND) January 12, 2026
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Previous / Next

Previous threads: online casino with no deposit Next threads: international online casino
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166309