search

सोने के दाम ने बनाया नया रिकॉर्ड: 24 कैरेट सोना प्रति दस ग्राम ₹1.45 हजार के पार; चांदी भी ₹2.70 लाख प्रति किलो पहुंची

LHC0088 2026-1-13 06:57:04 views 636
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



अंशू दीक्षित, जागरण लखनऊ। सोने व चांदी की कीमतों ने सोमवार के दिन लंबी छलांग लगाई। सोने के दाम में देर शाम तक उतार-चढ़ाव होते रहे। राजधानी में सोने की कीमत साढ़े तीन हजार रुपये प्रति दस ग्राम बढ़ी और सोना 1,45,500 रुपये प्रति दस ग्राम पहुंच गया।

चांदी जो दो लाख 53 हजार प्रति किलो के आसपास थी, वह बढ़कर दो लाख 70 हजार रुपये प्रति किलो पहुंच गई। बाजार से आम ग्राहक लगभग गायब हो गया है। सिर्फ निवेशक सोने व चांदी में निवेश कर रहे हैं। इस वक्त बुलियन का कारोबार सिर्फ चल रहा है।

आम ग्राहकों में वही हैं, जिनके घरों में फरवरी में शादी है। ऐसे ग्राहकों ने भी बढ़ती कीमतों के कारण गहनों के वजन में कमी कर दी है। जो सामान्य ग्राहक सोने के पांच आइटम (अंगूठी, गले का हार, कान के झाले, मांग का टीका, नथ) 50 ग्राम वजन तक खरीदते थे, वह अब 30 से 35 ग्राम में सिमट गया है।

इसके अलावा पुराना सोना बेचकर नया लेने वाले भी कुछ ग्राहक बाजार में मौजूद हैं। कोई नया ग्राहक बाजार नहीं पहुंच रहा है। इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (इब्जा) के नार्थ हेड अनुराग रस्तोगी ने बताया कि सोना जल्द ही एक लाख 65 हजार रुपये प्रति दस ग्राम पर होगा और चांदी चार लाख रुपये प्रति किलो पहुंचेगी।

उनके मुताबिक, इन दोनों धातुओं के बढ़ने के पीछे वैश्विक कारण हैं। अमेरिका द्वारा वेनेजुएला के बाद क्यूबा, ईरान, ग्रीनलैंड जैसे देशों पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। इसके अलावा रूस, चीन के साथ तनातनी भी एक बड़ा कारण है। चीन ने पूरी तरह से चांदी के निर्यात पर रोक लगा दी है।

चीन सिर्फ चांदी खरीद रहा है। वहीं, भारत ने भी देश की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए बड़ी मात्रा में चांदी खरीदी है। ऐसे में चांदी व सोने के दाम भविष्य में और बढ़ना तय माना जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में दोनों ही धातु आम आदमी से दूर हो गई हैं। मजबूरी में ही यह वर्ग इन धातुओं को खरीद रहा है।

यह भी पढ़ें- यूपी में सीमा विस्तार वाले इन नए इलाकों पर 900 करोड़ खर्च करेगी सरकार, मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं

सोमवार को कुछ इस प्रकार रहे सोने के दाम



  • 24 कैरेट : 1,45,500 रुपये प्रति दस ग्राम
  • 22 कैरेट : 1,33,400 रुपये प्रति दस ग्राम
  • 18 कैरेट : 1,09,500 रुपये प्रति दस ग्राम


नोट: चांदी के दाम : दो लाख 70 हजार रुपये प्रति किलो। यह दाम इब्जा द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166312