search

नाइजर में अगवा हुए बगोदर के पांचों मजदूर आठ माह बाद घर लौटे, परिजनों में खुशी की लहर

LHC0088 2026-1-13 05:57:51 views 1190
  

नाइजर से मजदूरों की सुरक्षित वापसी को लेकर प्रदर्शन करते उनके स्वजन। (फाइल फोटो)



जागरण संवाददाता, बगोदर(गिरिडीह)। अफ्रीका के नाइजर में अपहरण के शिकार हुए झारखंड के गिरिडीह जिले के बगोदर क्षेत्र के पांचों मजदूर सकुशल स्वदेश लौटकर अपने-अपने घर पहुंच गए हैं। दोंदलो गांव के राजू महतो, फलजीत महतो और चंद्रिका महतो सोमवार देर शाम घर पहुंचे, जबकि दोंदलो के संजय महतो एवं मुंडरो गांव के उत्तम महतो रविवार शाम ही अपने घर पहुंच चुके थे। मजदूरों के लौटने से उनके परिवारों सहित पूरे इलाके में खुशी का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, ये सभी मजदूर जनवरी 2024 में कल्पतरु कंपनी के तहत टावर लाइन निर्माण कार्य के लिए नाइजर गए थे। वहां 25 अप्रैल 2025 को हथियारबंद अपराधियों ने उनका अपहरण कर लिया था। अपराधियों ने मजदूरों के हाथ बांधकर और आंखों पर पट्टी बांधकर उन्हें कई किलोमीटर दूर जंगल में ले जाकर बंधक बना लिया। करीब आठ माह तक अमानवीय परिस्थितियों में बंधक बनाए रखने के बाद उन्हें मुक्त किया गया।



मुक्ति के बाद सभी मजदूरों ने भारतीय दूतावास की देखरेख में आवश्यक कानूनी और प्रशासनिक प्रक्रियाएं पूरी कीं। इसके बाद उन्हें स्वदेश लाया गया। भारत पहुंचने पर मुंबई के एक मेडिकल कॉलेज में सभी की स्वास्थ्य जांच कराई गई, जिसके बाद उन्हें घर भेजा गया।
मजदूरों से पूर्व विधायक विनोद सिंह और सिकंदर अली ने की मुलाकात

घर लौटते ही मजदूरों के परिजनों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। आसपास के लोग उनके घर पहुंचकर आपबीती जान रहे हैं। इस दौरान बगोदर के पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह ने घर लौटे संजय महतो और उत्तम महतो से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। वहीं प्रवासी मजदूरों के हित में कार्य करने वाले सिकंदर अली ने भी मजदूरों से मिलकर उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166374