search

मेरठ के 2.75 लाख मतदाताओं को भेजा जाएगा नोटिस, चौंकाने वाली वजह आई सामने

LHC0088 2026-1-13 05:57:50 views 377
  



जागरण संवाददाता, मेरठ। जिला प्रशासन द्वारा जारी की गई विधानसभा क्षेत्रों की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में 20.34 लाख उन मतदाताओं के नाम शामिल किए गए हैं। जिन्होंने गणना प्रपत्र भरकर वापस दिए हैं।

इनमें से 2,75,211 मतदाता ऐसे हैं, जिन्होंने गणना प्रपत्र में अपना अथवा अपने माता-पिता का वर्ष 2003 की मतदाता सूची का विवरण उपलब्ध नहीं कराया है। इन सभी को नोटिस दिए जाने हैं, लेकिन कब दिए जाएंगे अभी तय नहीं है।

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि ऐसे मतदाताओं को जल्द ही चुनाव आयोग के नोटिस प्राप्त होंगे। इन नोटिसों के जवाब में मतदाताओं को अपने जन्मतिथि और जन्मस्थान के प्रमाण के दस्तावेज उपलब्ध कराने होंगे।

इन नोटिसों की सुनवाई आयोग द्वारा नियुक्त 269 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी करेंगे। नोटिस का जवाब न देने पर अथवा संतोषजनक प्रमाण उपलब्ध न कराने वाले मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से काट दिए जाएंगे। हर विधानसभा में सेंटर बनाए जाएंगे और यहां पर अधिकारी सुनवाई करेंगे।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166374