search

अंडाल-दुर्गापुर रेलखंड पर विकास कार्य से रेल सेवा प्रभावित, रांची-कामाख्या और मालदा-सूरत एक्सप्रेस के रूट में बदलाव

cy520520 2026-1-13 05:57:47 views 1137
  

विकास कार्य के कारण दुर्गापुर से पास करने वाली ट्रेनें के रूट में बदलाव। (प्रतीकात्मक फोटो)



जागरण संवाददाता, धनबाद। पूर्व रेलवे ने अंडाल–दुर्गापुर रेलखंड पर चल रहे विकास कार्यों के मद्देनज़र कई ट्रेनों के मार्ग में अस्थायी बदलाव किया है। इसका सीधा असर धनबाद होकर चलने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों के साथ-साथ झारखंड की राजधानी रांची से जुड़ी रेल सेवाओं पर पड़ेगा। रेलवे के इस निर्णय से यात्रियों को आने वाले दो माह तक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

रेल प्रशासन के अनुसार, धनबाद होकर चलने वाली दो साप्ताहिक लंबी दूरी की ट्रेनें मार्च महीने तक दुर्गापुर नहीं जाएंगी। रांची–कामाख्या एक्सप्रेस (15661) 14, 21 व 28 जनवरी, 4, 11, 18 व 25 फरवरी तथा 4, 11, 18 व 25 मार्च को बदले मार्ग से चलाई जाएगी। वहीं, कामाख्या–रांची एक्सप्रेस (15662) 13, 20 व 27 जनवरी, 3, 10, 17 व 24 फरवरी तथा 3, 10, 17, 24 व 31 मार्च को परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी।

इसके अलावा मालदा टाउन–सूरत एक्सप्रेस (13425) 17, 24 व 31 जनवरी, 7, 14, 21 व 28 फरवरी तथा 7, 14, 21 व 28 मार्च को, जबकि सूरत–मालदा टाउन एक्सप्रेस (13426) 12, 19 व 26 जनवरी, 2, 9, 16 व 23 फरवरी तथा 2, 9, 16, 23 व 30 मार्च को दुर्गापुर के स्थान पर आसनसोल, अंडाल और सांइथिया होकर चलेगी।

रेलवे ने स्पष्ट किया है कि अंडाल से दुर्गापुर के बीच इन सभी तिथियों में ट्रेन सेवाएं रद रहेंगी। यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।


অন্ডাল ও দুর্গাপুর স্টেশনের মধ্যে কিছু মেল/এক্সপ্রেস ট্রেন আংশিক বাতিল

अंडाल और दुर्गापुर स्टेशनों के बीच कुछ मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द रहेंगी।

Partial Cancellation of some Mail/Express trains between Andal & Durgapur stations pic.twitter.com/6EncmO8mcG— DRM Asansol (@DrmAsansol) January 12, 2026
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163997