search

मनरेगा को ले झारखंड काग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा-केंद्रीय मंत्रियों को दी गई है झूठ बाेलने की जिम्मेदारी

LHC0088 2026-1-12 19:26:47 views 1155
  

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मनरेगा का नाम बदलने के खिलाफ जारी आंदोलन से भाजपा घबरा गई है।



राज्य ब्यूरो,रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के झारखंड दौरे पर तंज कसते हुए कहा कि मनरेगा का नाम बदलने के खिलाफ जारी आंदोलन को लेकर भाजपा ने केंद्रीय मंत्रियों को झूठ बोलने के लिए लगा दिया है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि मनरेगा का नाम बदलने के खिलाफ कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी आंदोलन से भाजपा घबरा गई है।

वह अब अपने केंद्रीय मंत्रियों को झूठ बोलने में लगा चुकी है। भ्रष्टाचार के साथ सत्ता का दुरुपयोग और अहंकार का जहर भाजपा में ऊपर से नीचे तक फैल चुका है।

महतो ने कहा कि यह वही भाजपा है जो तीन कृषि कानूनों का फायदा घुम-घुमकर बता रही थी। जातीय जनगणना नहीं कराने का कारण बता रही थी। अब वही भाजपा फिर से एक बार मनरेगा पर झूठ फैला रही है।

उन्होंने कह कि बयोमेट्रिक्स को पारदर्शिता के बजाय बहिष्करण का हथियार बनाया जा रहा है। गरीब और कम पढे लिखे मजदूर रोजगार से वंचित रह जाएंगे।
राज्य की सहमति के बिना वित्तीय जिम्मेवारी तय करना अनुचित

राज्य सरकार की सहमति के बिना वित्तीय जिम्मेवारी तय करना अनुछेद 258 का उल्लंघन है जो पूरी तरह संघीय ढांचा पर पूरी तरह प्रहार है।

नया कानून गरीबी उन्मूलन की सबसे सफल और ऐतिहासिक योजना मनरेगा को खत्म करने की एक सोची समझी साजिश है। उन्होंने खट्टर को याद दिलाते हुए बताया कि 2005 में मनरेगा सर्वसम्मति से पारित हुआ था।  

इसका मसौदा स्थायी समिति को भेजा गया था जिसके तत्कालीन अध्यक्ष भाजपा नेता कल्याण सिंह ही थे। इसी समिति की सिफारिशों को स्वीकार कर कानून लागू किया गया था। जानकारी मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने दी है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166339