LHC0088 • 2025-10-8 04:06:36 • views 1149
हाईवे पर गाय बचाने के लिए ट्रक चालक के ब्रेक लगाते ही आपस में टकाराए वाहन।
संवाद सूत्र, शिकोहाबाद। हाईवे पर मंगलवार सुबह आठ बजे सामने आई गाय को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने ब्रेक लगाए तो पीछे चल रहे सात वाहन एक के बाद एक आपस में टकरा गए। हादसा बालाजी मंदिर के पास हुआ। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
गनीमत रही हादसे में किसी को चोट नहीं आई। दुर्घटना के बाद आवागमन प्रभावित हो गया। पुलिस ने क्रेन से दुर्घटना ग्रस्त वाहनों को हटवाया। जिससे आधे घंटे बाद आवागमन सुचारू हुआ।
फिरोजाबाद से शिकोहाबाद की ओर आ रहे एक ट्रक के सामने गाय आ गई। चालक ने गाय को बचाने के लिए ब्रेक लगाया। इसके चलते पीछे चल रहे छह वाहन एक-दूसरे से टकरा गए। इसकी वजह से हाईवे पर एक लेन पर आवागमन प्रभावित हुआ।
हादसे में एक कार सवार मामूली रूप से घायल हुआ। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। क्रेन से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि मामले में अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दी है। सभी लाेग चले गए हैं।
यह भी पढ़ें- मंडी समिति के सामने पेड़ से लटका मिला युवक का शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिस |
|